एमपी में अब 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान-मॉल और होटल: राज्यपाल ने नई श्रम संहिता को दी मंजूरी; जानिए नियम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता (श्रम शक्ति संहिता), 2026’ को मंजूरी दे दी है।
24 घंटे संचालित करने का रास्ता साफ
इसके बाद अब प्रदेश में दुकान, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने का रास्ता साफ हो गया है।
अधिकारों के लिए भी प्रावधान किए गए हैं
हालांकि, प्रतिष्ठानों के संचालन का समय बढ़ाने के साथ कर्मचारियों के काम के घंटे, सुरक्षा और अन्य अधिकारों के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।
कर्मचारी सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेंगे
नई व्यवस्था के तहत किसी कर्मचारी से एक सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम नहीं कराया जा सकेगा। अतिरिक्त समय तक काम कराने के लिए कर्मचारी की सहमति जरूरी होगी और नियमों के अनुसार ओवरटाइम का भुगतान करना होगा।
ड्यूटी लगाने की व्यवस्था करनी होगी
प्रतिष्ठानों को अलग-अलग शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था करनी होगी, ताकि किसी कर्मचारी से लगातार काम न कराया जाए।
एक बार ऑनलाइन पंजीयन से मिलेगी विशिष्ट ID
नई संहिता के तहत पंजीयन प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बार-बार पंजीयन का नवीनीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी।
एक विशिष्ट पहचान संख्या जारी की जाएगी
एक बार ऑनलाइन पंजीयन कराने के बाद प्रतिष्ठान को एक विशिष्ट पहचान संख्या जारी की जाएगी। बाद में प्रतिष्ठान से संबंधित जानकारी में बदलाव होने पर उसे ऑनलाइन अपडेट किया जा सकेगा।
साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य
प्रतिष्ठान संचालकों को कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराना होगा। इसके तहत साफ-सफाई, अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन व्यवस्था और आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के प्रावधान किए गए हैं।
महिला कर्मचारियों के लिए भी सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।
असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने की तैयारी
नई व्यवस्था में असंगठित क्षेत्र के कामगारों को भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया है। रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, निर्माण श्रमिक और अन्य श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत की जाएगी
श्रमिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत की जाएगी। श्रम विभाग के अधिकारियों को प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने और आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने का अधिकार होगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!