चौंकाने वाला मामला: 8वीं की छात्रा बनी मां; बेटी को दिया जन्म, हॉस्टल प्रशासन को प्रेग्नेंसी की भनक तक नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
जिले से सामने आई एक खबर ने सभी को चौंका दिया है। इतना ही नहीं इस घटना ने प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां एक सरकारी छात्रावास में रहकर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की नाबालिग छात्रा मां बन गई। छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग में मचा हड़कंप
घटना सामने आते ही शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया। यह मामला छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा, निगरानी और कर्मचारियों की जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े करता है।
परसामऊ छात्रावास का मामला
यह पूरा मामला बालाघाट जिले के परसामऊ छात्रावास से जुड़ा है। हैरानी की बात यह है कि छात्रावास में रह रही एक नाबालिग बच्ची गर्भवती हो गई, लेकिन हॉस्टल वार्डन और तैनात एएनएम को इसकी जानकारी तक नहीं हुई।
जब छात्रा को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब जाकर इस गंभीर मामले का खुलासा हुआ। यह घटना 28-29 जनवरी 2026 के आसपास सामने आई।
छुट्टियों और बीमारी की आड़ में छिपता रहा सच
जिला परियोजना समन्वयक (DPC) जीपी बर्मन ने माना कि इस मामले में विभागीय लापरवाही हुई है। जांच में सामने आया कि छात्रा अक्सर बीमार रहने की बात कहकर हॉस्टल से घर जाती थी।
रिकॉर्ड के मुताबिक, वह 13 मार्च को घर गई थी और जुलाई में वापस लौटी। इसके बाद भी वह कुछ दिन हॉस्टल में रहती और फिर घर चली जाती थी। इस दौरान उसकी शारीरिक स्थिति पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिससे मामला लंबे समय तक छिपा रहा।
गांव के नाबालिग युवक पर आरोप
महिला थाना प्रभारी किरण वरकड़े के अनुसार, छात्रा ने अपने परिजनों के सामने बताया कि उसके अपने ही गांव के एक नाबालिग युवक से संबंध थे। पुलिस अब इस पूरे मामले की कानूनी जांच कर रही है। फिलहाल, मां और नवजात बच्ची दोनों सुरक्षित हैं और जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज जारी है।
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट सस्पेंड
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है। हॉस्टल सुपरिटेंडेंट चैनबती सैयाम को सस्पेंड कर दिया गया है। डीपीसी जीपी बर्मन ने साफ कहा कि हॉस्टल वार्डन और एएनएम ने अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया, जिसके चलते यह गंभीर घटना सामने आई।
उठे कई सवाल
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रावास में रहने वाली नाबालिग की नियमित स्वास्थ्य जांच क्यों नहीं हुई? वार्डन और एएनएम की निगरानी व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों थी? बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभाग कितनी गंभीरता बरत रहा है?
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!