खबर
Top News

छठे दिन भी इंजीनियर की तलाश जारी: सर्च हिस्ट्री ने बदली जांच की दिशा; बारिश और दुर्गम रास्ते बने चुनौती

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 11:34 am
शेयर करें:
छठे दिन भी इंजीनियर की तलाश जारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेंगलुरू के नेलामंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों में इंदौर के 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय की तलाश बुधवार को छठे दिन भी जारी है। मंगलवार शाम अंधेरा होने के बाद 60 घंटे से अधिक चले सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया था।

अब पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें पहाड़ी के दुर्गम और खतरनाक हिस्सों में दोबारा तलाशी अभियान चला रही हैं।

मोबाइल फोन और ड्रोन मिलने से मामले में नया मोड़ आया
जांच के दौरान शांताला ड्रॉप के पास अद्वैत का मोबाइल फोन और ड्रोन मिलने से मामले में नया मोड़ आया है। इससे पहले रविवार को प्रतिबंधित शांताला पॉइंट के पास उसका बैग और स्वेटर भी बरामद हुआ था।

पुलिस अब इन सभी सामानों के मिलने के स्थान को आपस में जोड़कर अद्वैत की आखिरी गतिविधियों की कड़ी तैयार कर रही है।

मोबाइल बंद होने से पहले क्या हुआ?
पुलिस के अनुसार, अद्वैत का मोबाइल फोन बंद होने से पहले कुछ समय तक सक्रिय था। इसी वजह से यह भी जांच की जा रही है कि फोन उसके पास ही था या किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में पहुंचा था। जिस स्थान पर मोबाइल और ड्रोन मिले हैं, वहां किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी के संकेत मिले या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

जांच एजेंसियों को एक अन्य पर्यटक द्वारा खींची गई अद्वैत की तस्वीर भी मिली है। फोटो, मोबाइल डेटा, CCTV फुटेज और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड को मिलाकर उसकी पहाड़ी पर आवाजाही की संभावित टाइमलाइन तैयार की जा रही है।

4 अगस्त को भी पहाड़ी पहुंचा था?
अद्वैत के 7 अगस्त को शिवगंगे जाने की जानकारी पहले सामने आई थी। लेकिन उसके लैपटॉप की ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री और डिजिटल गतिविधियों से पुलिस को 4 अगस्त को भी शिवगंगे पहाड़ी पहुंचने के संकेत मिले हैं।

अब जांच का अहम सवाल यही है कि वह 4 अगस्त को वहां क्यों गया था और 7 अगस्त को दोबारा पहाड़ी पहुंचने की वजह क्या थी। पुलिस इन दोनों तारीखों के बीच उसके ऑनलाइन रिकॉर्ड, लोकेशन, संपर्कों और अन्य गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

सर्च हिस्ट्री ने बढ़ाई जांच की दिशा
पुलिस को अद्वैत के लैपटॉप से शिवगंगे पहाड़ी की ऊंचाई, शांताला ड्रॉप तक पहुंचने के रास्ते और पहाड़ी पर चढ़ने के अलग-अलग मार्गों से संबंधित सर्च मिली हैं। इसके अलावा AI टूल पर पहाड़ी से गिरने के बाद किसी व्यक्ति के जीवित रहने की अवधि और शरीर पर संभावित प्रभाव से जुड़ी जानकारी भी सर्च किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस इसे एक संभावित एंगल मानकर जांच कर रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ ऑनलाइन सर्च के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। डिजिटल जानकारी का मिलान मौके से मिले सामान और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से किया जा रहा है।

CDR से खंगाले जा रहे संपर्क
अद्वैत के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच जारी है। पुलिस विशेष रूप से 6 और 7 अगस्त को उसकी मंगेतर के अलावा किन लोगों से बातचीत हुई, इसका पता लगा रही है। उसके निजी संपर्कों और रिश्तों से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

हालांकि, पुलिस ने फिलहाल किसी व्यक्ति को संदिग्ध नहीं माना है और किसी विवाद की पुष्टि भी नहीं हुई है।

आखिरी बार मंगेतर से हुई थी बात
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अद्वैत की मंगेतर ने 7 अगस्त की रात करीब 8 बजे व्हाइटफील्ड सब-डिवीजन के कडुगोडी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसी दिन सुबह करीब 7:30 बजे अद्वैत ने फोन कर शिवगंगे पहाड़ी पर ट्रेकिंग के लिए जाने की जानकारी दी थी।

इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका। शुरुआत में कडुगोडी पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसके बाद जांच नेलामंगला पुलिस को सौंप दी गई।

बारिश और दुर्गम रास्ते बनी चुनौती
पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें पहाड़ी के ऊंचे हिस्सों के साथ खतरनाक इलाकों में तलाश कर रही हैं। बारिश के कारण पथरीले रास्तों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे रेस्क्यू टीमों को कई स्थानों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है।

मोबाइल और ड्रोन मिलने के बाद शांताला ड्रॉप और आसपास के क्षेत्र को सर्च ऑपरेशन का प्रमुख केंद्र बनाया गया है।

इंदौर में अकेली मां, बेंगलुरू में नौकरी
अद्वैत परिवार का इकलौता बेटा है। उसके पिता प्रोफेसर प्रमोद उपाध्याय की 2016 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां को अकाउंट विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। कुछ समय पहले उन्होंने VRS ले लिया। वर्तमान में वह इंदौर में अकेली रहती हैं।

अद्वैत लंबे समय से बेंगलुरू में रहकर फाइनेंस कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम कर रहा था। इससे पहले वह सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के तौर पर भी काम कर चुका है।

इंदौर क्राइम ब्रांच भी जांच में संपर्क में
मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच भी बेंगलुरू पुलिस के संपर्क में है। परिवार और इंदौर में अद्वैत के संपर्कों से जुड़ी जानकारी बेंगलुरू पुलिस के साथ साझा की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मोबाइल, ड्रोन, लैपटॉप, CDR, CCTV, ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री और पहाड़ी से बरामद सामान को एक साथ जोड़कर अद्वैत की पूरी मूवमेंट टाइमलाइन तैयार कर रही है। हादसे से लेकर अन्य संभावित पहलुओं तक सभी एंगल खुले रखकर जांच जारी है। अभी किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 21 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 21 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 21 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 21 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 21 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 22 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 22 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 22 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 22 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 22 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 22 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 22 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 22 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 22 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 23 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 23 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 23 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 23 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 23 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!