निर्दोष निकले संजय जेसवानी: सुप्रीम फैसला, एनआरआई अहलावत का पासपोर्ट होगा जब्त; केमको च्यू के कर्ताधर्ता के खिलाफ दर्ज केस निकला झूठा
KHULASA FIRST
संवाददाता

गौरव रोजाना जाएगा थाने
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आखिरकार सच्चाई की जीत हो ही गई और कन्फेक्शनरी कारोबारी व केमको च्यू फूड प्रालि के कर्ताधर्ता संजय जेसवानी निर्दोष साबित हुए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से साबित हो गया कि जेसवानी के खिलाफ कंपनी के सीए और एक अन्य को बंधक बनाकर धमकाने का केस झूठा था।
वहीं इस केस के साजिशकर्ता रशियन एनआरआई गौरव अहलावत को कोर्ट से मुंह की खानी पड़ी। उसे जमानत तो मिली, लेकिन सशर्त। न केवल गौरव का पासपोर्ट जब्त होगा, बल्कि उसे रोजाना थाने में हाजिरी भी देना होगी।
उल्लेखनीय है 12 सितंबर 2024 को केमको च्यू फूड प्रालि कन्फेक्शनरी के संचालक संजय जेसवानी और उनके गार्ड जय माथे पर सीए निशित नाहर ने केस दर्ज कराया था।
आरोप था कि उन्होंने 11 सितंबर की रात निशित को अपने घर में बंधक बनाकर रखा, धमकाया और मारपीट की थी। इस केस को दर्ज कराने के पीछे रशियन एनआरआई गौरव अहलावत के साजिशकर्ता होने की बात सामने आई थी।
हालांकि इसके बाद संजय जेसवानी और उनकी कंपनी के करतार सिंह निवासी गुलमोहर कॉम्प्लेक्स स्कीम-136 की ओर से लसूड़िया थाने में रशियन नागरिक गौरव अहलावत निवासी वसंत विहार कॉलोनी और उसकी मां कृष्णवंती पर 316(5), 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ था।
जीआरवी कंपनी के संस्थापक और शेयर होल्डर गौरव अहलावत व उसकी मां कृष्णवंती ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक आवेदक करतार सिंह की कंपनी के एचडीएफसी बैंक खाता क्रमांक 50200038022171 से 3 अगस्त 2024 को 2 करोड़ रुपए कृष्णवंती अहलावत के एचडीएफसी बैंक खाता क्रमांक 03271000024476 में धोखाधड़ीपूर्वक ट्रांसफर किए थे।
इस मामले में निचली अदालत और इंदौर हाई कोर्ट से गौरव को कोई राहत नहीं मिलने पर गौरव ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उसे सशर्त जमानत दी, जिसके तहत गौरव को तुरंत निचली अदालत के समक्ष उपस्थित होकर अपना पासपोर्ट जमा करना होगा।
जांच में सहयोग रखना होगा। निचली अदालत गौरव के जमानत बांड और ऐसे जमानतदारों को स्वीकार करेगी, जिन्हें सक्षम माना जाता है, जो जांच या मुकदमे के दौरान आवश्यकतानुसार गौरव की उपस्थिति सुनिश्चित करते हैं। साथ ही निचली अदालत तथ्यों और परिस्थितियों के अनुसार उचित और उपयुक्त समझी जाने वाली शर्तें लगा सकती है।
यदि जांच अधिकारी या कोर्ट को लगता है कि अपीलकर्ता के आचरण के कारण जांच/परीक्षण में देरी हो रही है, तो जांच अधिकारी और कोर्ट कानून के अनुसार उचित कदम उठा सकते हैं, जिसमें गौरव अहलावत की जमानत रद्द करना भी शामिल है।
हाई कोर्ट भी क्वेस कर चुकी थी जेसवानी पर दर्ज केस
इधर, केमको च्यू के संजय जेसवानी ने भी लसूड़िया थाने में 12 सितंबर 2024 को अपने पर दर्ज मामले में हाई कोर्ट में अपील की थी। हाई कोर्ट ने केस को क्वेस किया था। इसके खिलाफ गौरव अहलावत सुप्रीम कोर्ट गया था।
मामले में संजय जेसवानी ने खुद को निर्दोष और केस को झूठा बताते हुए सारे साक्ष्य अपने वकील के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए थे। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने जेसवानी को निर्दोष पाया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!