ग्रामीण डाक सेवक देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नींव उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन में डाक नायकों का सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नागरिकों के हित में भारतीय डाक ने अपनी सार्थक भूमिका सिद्ध की है। ब्रिटिश काल से प्रारंभ हुई डाक व्यवस्था को समय के साथ नया स्वरूप मिलता गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डाक व्यवस्था में निर्णायक परिवर्तन हुए हैं और विभाग की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ठोस पहल की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय केवल चिट्ठियां पहुंचाने वाला डाक विभाग आज बाबा महाकाल के प्रसाद के वितरण हेतु विशेष पोस्टल सेवा शुरू करने तक अपनी यात्रा तय कर चुका है। डाकघरों के माध्यम से नागरिकों को बीमा एवं बचत योजनाओं का लाभ मिल रहा है। खाते खोलने से लेकर स्पीड पोस्ट और अन्य आधुनिक सेवाओं के जरिए ग्राहकों को तेज और विश्वसनीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
डॉ. यादव मंगलवार को उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। मुख्यमंत्री ने डाक सेवकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि अपने अथक परिश्रम से गांव-गांव तक डाक एवं अन्य जनउपयोगी सेवाएं पहुंचाने वाले ग्रामीण डाक सेवकों की देश निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।
ग्रामीण डाक सेवक भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक नायकों को सम्मानित किया।
डाक विभाग को विश्व की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक शक्ति बनाएंगे: सिंधिया
केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने कहा कि सभी ग्रामीण डाक सेवक उनके परिवार के सदस्य हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।
हमारा संकल्प है कि देश के डाक विभाग को विश्व की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक शक्ति के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक एक सैनिक की भांति कार्य कर रहे हैं। रेगिस्तान हो, पहाड़ों की चोटियां हों या मैदानी क्षेत्र—हर स्थान पर ग्रामीण डाक सेवक निर्भीक होकर पहुंचते हैं और आमजन की सेवा करते हैं।
संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!