RTO अधिकारी ने रचा इतिहास: 6962 मीटर ऊंचे शिखर पर फहराया तिरंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के आरटीओ अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने एशिया के बाहर की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ (6,962 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर भारतीय तिरंगा फहराया।
ऐसा करने वाले देश के पहले RTO अधिकारी बने
इसके साथ ही वे इस अंतरराष्ट्रीय शिखर को फतह करने वाले देश के पहले RTO अधिकारी बन गए हैं। इस उपलब्धि को इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और हाई रेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अभियान की प्रशिक्षक और वरिष्ठ पर्वतारोही ज्योति रात्रे ने इसकी पुष्टि की है।
18 दिनों तक चला अभियान
माउंट अकोंकागुआ का यह अभियान कुल 18 दिनों तक चला। टीम 13 जनवरी को भोपाल से रवाना हुई थी। दक्षिण अमेरिका स्थित इस पर्वत पर पहुंचते ही पर्वतारोहियों को बदलते मौसम और अत्यधिक ऊंचाई से जूझना पड़ा। अभियान के दौरान तापमान कई बार शून्य से 30 डिग्री नीचे तक पहुंच गया।
मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती
कैंप-2 पर भारी बर्फबारी और तेज आंधी ने टीम की रफ्तार थाम दी। कैंप-3 के बाद हालात और कठिन हो गए, जहां बर्फीली हवाओं और ऑक्सीजन की कमी ने पर्वतारोहियों की शारीरिक और मानसिक सहनशक्ति की कड़ी परीक्षा ली।
एक सदस्य की तबीयत बिगड़ने पर उसे वापस लौटना पड़ा, जबकि एक अन्य पर्वतारोही शिखर से करीब 200 मीटर पहले ऊर्जा की कमी के कारण लौट गया।
डेथ टेंट जोन में बिताईं 3 रातें
अभियान के दौरान टीम कैंप-4 के नजदीक डेथ टेंट जोन में फंसी, जहां अगले तीन दिन मौसम बेहद खराब रहने की चेतावनी मिली। करीब -20 डिग्री तापमान, तेज आंधी और बर्फ के कारण टेंट के अंदर तक बर्फ भर जाती थी।
हालात इतने कठिन थे कि हर तीन घंटे में टेंट की सफाई करनी पड़ती थी। इस तरह टीम ने वहां 3 दिन और 4 रातें गुजारीं।
अनुभवी मार्गदर्शन रहा सफलता की कुंजी
इस अभियान में एवरेस्ट विजेता और वरिष्ठ पर्वतारोही ज्योति रात्रे ने मार्गदर्शक और प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। प्रदीप कुमार शर्मा पिछले डेढ़ वर्ष से उनके मार्गदर्शन में उच्च हिमालयी प्रशिक्षण ले रहे थे। कठिन परिस्थितियों में लिए गए सुरक्षित और जिम्मेदार फैसले इसी प्रशिक्षण का परिणाम रहे।
पहले भी फतह कर चुके हैं ऊंची चोटियां
प्रदीप कुमार शर्मा इससे पहले भारत में 5,000 और 6,000 मीटर श्रेणी की कई चोटियों पर सफल आरोहण कर चुके हैं। माउंट अकोंकागुआ अभियान को उनके लिए भविष्य में प्रस्तावित और भी ऊंचे अंतरराष्ट्रीय पर्वत अभियानों की मजबूत तैयारी माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!