प्रतिष्ठित कॉलेज के चुनाव में राजघरानों की टक्कर: मुकाबला हुआ दिलचस्प; जानिये किस दिन होगा मतदान, कब आएंगे नतीजे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिष्ठित डेली कॉलेज के चुनाव इस बार खासे दिलचस्प हो गए हैं। लंबे समय बाद ओल्ड डोनर (फाउंडर मेंबर) कैटेगरी में राजघरानों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा, जबकि न्यू डोनर कैटेगरी में भी कड़ा चुनावी संघर्ष तय है।
दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 11 उम्मीदवारों ने फॉर्म भरे थे। नाम वापसी के बाद अब ओल्ड डोनर कैटेगरी में 4 और न्यू डोनर कैटेगरी में 6 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। दोनों ही श्रेणियों में चुनाव होना तय हो गया है।
राजा-रजवाड़ों के बीच सीधी टक्कर
ओल्ड डोनर कैटेगरी, जिसे फाउंडर मेंबर भी कहा जाता है, में इस बार चार प्रमुख उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इनमें प्रियव्रत सिंह (खिलचीपुर), विक्रम सिंह पंवार (देवास, वर्तमान बोर्ड प्रेसीडेंट), ठाकुर नरेंद्र सिंह बिड़वाल और ठाकुर अनिरुद्ध सिंह दोत्ररिया शामिल हैं।
इस कैटेगरी में करीब 70 सदस्य हैं और इनमें से दो प्रतिनिधि चुने जाएंगे। खास बात यह है कि किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया, जिससे मुकाबला पूरी तरह खुला और रोचक हो गया है।
न्यू डोनर में 6 उम्मीदवार, एक सीट
न्यू डोनर कैटेगरी में शुरुआत में 7 नामांकन हुए थे, लेकिन एक नाम वापस होने के बाद अब 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां से केवल एक सदस्य का चयन होना है, जिससे मुकाबला और ज्यादा कांटे का हो गया है।
इस श्रेणी में हरपाल सिंह उर्फ मोनू भाटिया (वर्तमान बोर्ड मेंबर) तीसरी बार मैदान में हैं। उनके अलावा जयेश पटेल, नीरज देसाई, मानवीर सिंह बैस, संदीप पारिख और राजेश अग्रवाल भी चुनाव लड़ रहे हैं।
बदले नियमों से बदला चुनावी समीकरण
इस बार चुनाव नए संविधान के तहत हो रहे हैं, जिसमें ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन (ODA) की ‘टू सी’ कैटेगरी को खत्म कर दिया गया है। अब ODA से केवल प्रेसीडेंट, सचिव और एक प्रतिष्ठित छात्र को ही बोर्ड में शामिल किया जाएगा। इससे चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।
21 मई को मतदान, उसी दिन नतीजे
नामांकन वापसी की प्रक्रिया 1 मई को पूरी हो चुकी है, जबकि 2 मई को स्क्रूटनी और 3 मई को अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 4 से 19 मई तक डाक मतपत्र जारी होंगे। 21 मई को वोटिंग के साथ ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।
डेली कॉलेज के इस चुनाव में जहां एक ओर राजघरानों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी, वहीं दूसरी ओर नए डोनर वर्ग में भी कड़ा मुकाबला तय है। ऐसे में इस बार का चुनाव संस्थान के भीतर सत्ता संतुलन तय करने वाला माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!