गंदा और कीड़े का पानी पीने को मजबूर रहवासी: शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार; 40 साल पुरानी पाइपलाइन से हो रही सप्लाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। यह मामला सामने आने के बाद से ही प्रदेश के कई शहरों से गंदे पानी की शिकायत सामने आ रही है।
गंदा पानी और कीड़े निकलने की मिली शिकायत
अब उज्जैन में भी नल के पानी को लेकर हड़कंप मच गया है। शहर के कई इलाकों में नलों से गंदा पानी और कीड़े निकलने की शिकायतें सामने आई हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नल से निकलते पानी में बड़ी संख्या में कीड़े साफ दिखाई दे रहे हैं।
वार्ड 21 में लंबित समस्या
मामला उज्जैन के वार्ड क्रमांक 21 का बताया जा रहा है, जहां लंबे समय से दूषित जल की समस्या बनी हुई है। स्थानीय दुकानदार, रहवासी और शहर में आने वाले श्रद्धालु लगातार नल के दूषित पानी से प्रभावित हो रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पाइपलाइन सीवरेज लाइन के पास से गुजर रही है, जिससे पानी दूषित हो रहा है।
पार्षद और रहवासियों की चिंता
वार्ड पार्षद अर्पित दुबे ने बताया कि कार्तिक चौक, सिंहपुरी और खटीकवाड़ा क्षेत्र में पिछले कई महीनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। पान की दुकान संचालित करने वाले राजेश जोशी ने सरकारी नल से पानी भरा, जिसमें बड़ी संख्या में कीड़े निकलते दिखे।
40 साल पुरानी है पाइपलाइन
स्थानीय निवासी हेदर अली ने बताया कि इलाके में पीने के पानी की पाइपलाइन लगभग 40 साल पुरानी है और अब तक बदल नहीं पाई। कई स्थानों पर पाइपलाइन खुली पड़ी है। कुछ जगहों पर सीवरेज का पानी सीधे पेयजल लाइन में मिल रहा है।
इसके कारण हर दूसरे दिन नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम का ठोस कदम अभी तक नहीं
पार्षद अर्पित दुबे के अनुसार, शिकायतों के बावजूद अधिकारी केवल मौके पर आकर लौट जाते हैं। फरवरी 2025 में महापौर को भी बुलाकर समस्या बताई गई थी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।
रहवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, और बच्चों व बुजुर्गों की सेहत खतरे में है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!