राऊ सर्कल ब्रिज: जनता के टैक्स से मजाक का ‘जिंदा सबूत’
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
16 महीने की देरी, करोड़ों का बजट व नेताओं का भव्य उद्घाटन- इन सबके बावजूद राऊ सर्कल ब्रिज की हालत शर्मनाक है। 21 दिसंबर 2024 को शुरू पुल जुलाई तक गड्ढों से भर गया। शिकायत केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंची, फिर रिपेयर कराया गया लेकिन सवाल आज भी खड़ा है। आखिर एक ही ब्रिज पर कब तक काम चलता रहेगा?
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस पुल को ‘उच्च गुणवत्ता’ वाला बताया था जबकि हकीकत है 47 करोड़ रुपए की लागत का पुल 6 महीने भी नहीं टिक पाया। गड्ढों और उखड़ती सड़क ने निर्माण की पोल खोल दी। सांसद ने सिर्फ एक पत्र लिखकर औपचारिकता पूरी कर दी। उसके बाद किसी नेता ने हालत देखने की जरूरत भी नहीं समझी। आज स्थिति यह है महू से इंदौर आने वाली पूरी लेन ढाई फीट तक खोद दी गई है। जनता पूछ रही है पुल बनाते समय कौन-सी घटिया सामग्री डाली गई थी कि इसकी ‘सांसे’ एक साल भी नहीं चल सकीं?
एक साल भी नहीं चला ‘6 लेन’ पुल
एनएचएआई द्वारा बनाए गए इस एक किमी लंबे पुल के बारे में दावा किया गया था एक लाख वाहनों और पांच लाख यात्रियों को राहत देगा लेकिन 6 महीने बाद ही इसकी हालत ऐसी हो गई कि सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। अब सिर्फ गिट्टी और मुरम दिखाई देती है। जिन गड्ढों को जुलाई में अस्थायी रूप से भरा गया था, वे अब सड़क गायब होने की स्थिति तक पहुंच चुके हैं।
सांसद का सिर्फ एक ‘पत्र’ और मामला रफादफा
जुलाई में जब गड्ढे सामने आए तो सांसद ने एनएचएआई भोपाल को जांच के लिए पत्र लिखा। इंजीनियरों और ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करने की बात कही गई लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। न कोई निगरानी, न कोई कड़ी कार्रवाई—बस एक पत्र और औपचारिकता पूरी।
16 महीने देरी से बना पुल, आज फिर से खतरनाक
उद्घाटन को 12 महीने भी पूरे नहीं हुए और पुल पर बड़े-बड़े गड्ढों के बाद अब सड़क ही गायब है। दोनों ओर का हिस्सा बुरी तरह टूट चुका है, ट्रैफिक एक ओर से बाधित है और वाहन चालक जोखिम उठाकर गुजरने को मजबूर हैं। जनता अब पूछ रही है,47 करोड़ की सड़क एक साल भी नहीं टिक सकती, तो जिम्मेदार कौन?
संबंधित समाचार

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!