खबर
Top News

रैंडॉक्स टेस्ट खोलेगा गोवा पार्टी का काला सच: ईशान के 8 दोस्तों के खून के नमूने जांच में; किस ड्रग्स का किया था नशा, होगा खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अप्रैल 2026, 3:24 pm
शेयर करें:
रैंडॉक्स टेस्ट खोलेगा गोवा पार्टी का काला सच

15 अप्रैल को गोवा पुलिस ने बुलाया, नहीं पहुंचे तो होगा सख्त एक्शन

मुकेश मुवाल 98934-39951 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों गोवा के अंजुना बीच स्थित विला में पार्टी के दौरान हुई इंदौर के ईशान बड़गुजर की संदिग्ध मौत में गोवा पुलिस ने जांच में तेजी ला दी है। मौत ड्रग्स के ओवरडोज से ही हुई, इसी थ्योरी पर काम कर रही गोवा पुलिस उसके 8 दोस्तों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लेकर कल रात गोवा पहुंच गई।

रैंडॉक्स टेस्ट से पता लगाया जाएगा कि सभी ने घटना की रात कौन-सी ड्रग्स कितनी मात्रा में ली थी। जांच में बिलकुल भी सहयोग नहीं कर रहे ईशान के दोस्तों को गोवा पुलिस ने 15 अप्रैल को कथन के लिए बुलवाया है। यदि वे नहीं पहुंचे तो पहले कोर्ट से नोटिस, फिर जरूरत पड़ने पर वारंट जारी कराया जाएगा।

2 से 7 अप्रैल के लिए इंदौर से ईशान बड़गुजर अपने 8 दोस्तों रोशन अरोड़ा, सहज, तनिष्क लुल्ला, सुचित सिंह, हर्ष काकवानी, प्रथम, अभय पाल और अभय पिता भूपेंद्र के साथ गोवा गया था। 4 अप्रैल की रात सभी अंजुना बीच स्थित एक विला में पार्टी कर रहे थे।

इस दौरान अचानक ईशान की मौत हो गई थी। गोवा की अंजुना पुलिस ने शव का पीएम कराया। वहीं उसके आठों दोस्तों से पूछताछ कर सभी को रवाना कर दिया था। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ था।

चूंकि पुलिस ईशान की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से होना मान रही है। इसके चलते जांच और पूछताछ के लिए ईशान के उक्त सभी दोस्तों को गोवा बुलाया है।

डीआईजी वर्षा शर्मा ने सभी को कॉन्फ्रेंस में लेकर बात की थी, लेकिन कोई भी गोवा नहीं पहुंचा। इसके चलते अंजुना थाना टीआई सूरज गावस ने डीआईजी वर्षा शर्मा के निर्देश पर एसआई विराज नाईक और कांस्टेबल गौरीश रेडकर को इंदौर भेजा।

शनिवार रात इंदौर आए एसआई विराज नाईक ने संयोगितागंज पुलिस की मदद से रविवार को ईशान के आठों दोस्तों को एमवाय अस्पताल बुलवाकर उनके ब्लड सैंपल लिए और फ्लाइट से गोवा के लिए रवाना हो गए।

सभी के ब्लड सैंपल की जांच रैंडॉक्स टेस्ट के जरिये की जाएगी, ताकि खुलासा हो सके कि घटना की रात उन्होंने कितनी मात्रा में कौन-कौन-सी ड्रग्स ली थी।

डॉक्टर नहीं कर रहे थे सहयोग, कलेक्टर को करना पड़ा हस्तक्षेप- खुलासा फर्स्ट ने एसआई विराज नाईक से बात की तो उन्होंने बताया वे पहली बार इंदौर आए थे और उनका अनुभव कड़वा रहा। संयोगितागंज पुलिस की मदद से ईशान के आठों दोस्तों को उनके ब्लड सैंपल लेने के लिए एमवाय अस्पताल बुलवाया।

सभी अपने-अपने परिजन के साथ पहुंचे थे। पूरी कार्रवाई में सुबह करीब 10 बजे से रात के 11 बज गए, जबकि काम महज चंद घंटों का था। सीएमओ और अन्य डॉक्टर ने बिलकुल भी सहयोग नहीं किया।

आखिरकार डीआईजी वर्षा शर्मा को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने ऊपरी स्तर पर अधिकारियों से बात की, तब कहीं जाकर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई शुरू हुई।

क्या होगा 15 अप्रैल को गोवा में- जानकारी के अनुसार गोवा की अंजुना पुलिस ने ईशान बड़गुजर की संदिग्ध मौत के मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 105 (पुरानी धारा 304) यानी गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

यह उस हत्या को दंडित करती है, जहां जान लेने का सीधा इरादा नहीं था, लेकिन कृत्य लापरवाही या शारीरिक चोट के कारण हुआ। एसआई विराज नाईक के अनुसार ईशान के दोस्तों रोशन अरोड़ा, सहज, तनिष्क लुल्ला, सुचित सिंह, हर्ष काकवानी, प्रथम, अभय पाल और अभय पिता भूपेंद्र को 15 अप्रैल को गोवा आने को कहा है।

कुछ बिदुओं पर पूछताछ कर उनके कथन लिए जाएंगे। पता लगाया जाएगा कि 2 अप्रैल को उनके गोवा आने के बाद से वे कहां-कहां गए। किस-किस से मिले। कहां-कहां पार्टियां की। उनके पैसों के ट्रांजेक्शन की भी जांच की जाएगी।

इसके अलावा डीआईजी वर्षा शर्मा द्वारा तय किए अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ और कथन लिए जाएंगे। यदि ये लोग बताई तारीख को गोवा के अंजुना थाने नहीं पहुंचते हैं, तो नोटिस जारी किया जाएगा, फिर भी जांच में सहयोग नहीं किया तो कोर्ट से वारंट जारी कराया जाएगा।

यह है रैंडॉक्स टेस्ट
रैंडॉक्स टेस्टिंग रोगियों की सुविधा और तेजी से सैंपल एकत्र करने के लिए गोपनीय और बिना किसी दर्द या हस्तक्षेप वाले ड्रग्स टेस्टिंग तरीकों का उपयोग करता है। यहां मूत्र, बाल, लार ड्रग्स टेस्ट या इनका संयोजन उपलब्ध है।

ये सभी परीक्षण तरीके अल्पकालिक (शॉर्ट-टर्म) और दीर्घकालिक (लांग-टर्म) नशे के उपयोग की पहचान करने में सक्षम हैं। चूंकि गोवा पुलिस ईशान के दोस्तों के ब्लड सैंपल लेकर गई है, इसलिए हम बस इसी की चर्चा करते हैं।

रक्त परीक्षण उच्च सटीकता प्रदान करता है और इसका उपयोग परीक्षण के समय रक्तप्रवाह में ड्रग्स या अल्कोहल की उपस्थिति को मापने के लिए किया जाता है। नैदानिक नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया आक्रामक होने के कारण इसे आमतौर पर किसी घटना के बाद की स्थितियों या कानूनी मामलों के लिए ही उपयोग किया जाता है।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 11 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 11 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 12 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 12 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 12 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 12 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 12 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 12 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 12 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 12 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 12 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 12 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 12 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 13 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 13 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 13 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!