रालामंडल ब्रिज फिर बंद कर खुदाई चालू: डेढ़ लाख वाहन चालकों की जान खतरे में डाल दी थी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रालामंडल जंक्शन पर एनएचएआई द्वारा बनाए गए आधे अधूरे ब्रिज को पांच दिन बाद ही बंद कर दिया गया और फिर खुदाई शुरू कर दी गई। अथाॉरिटी ने इस ब्रिज से गुजरने वाले डेढ़ लाख वाहन चालकों की जान को खतरे में डाल दिया था। अब अधिकारियों की नींद खुली कि काम बाकी है।
जिस लेन पर ट्रैफिक बंद है, वहां ट्रांजिट स्लैब डालने के लिए नई बनी डामर सड़क को फिर से खोदना शुरू कर दिया गया है। 40 करोड़ से तैयार ब्रिज पर एक सप्ताह भी ट्रैफिक चल नहीं सका और अब दोबारा एक लेन पर जेसीबी से खुदाई चल रही है।
अर्जुन बड़ौद, राऊ के बाद ये तीसरा ब्रिज है, जिस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की प्लानिंग स्तर पर बड़ी खामी उजागर हुई है। तेजाजी नगर से आने वाले वाहनों के लिए बने ब्रिज के हिस्से में शनिवार से उन स्थानों पर खुदाई शुरू की गई, जहां मौजूदा सडक़ और फ्लायओवर का एप्रोच रोड जुड़ रहा है।
यह काम पूरा होने में 20 से 25 दिन लगेंगे। यानी इस लेन पर महीनेभर तक ट्रैफिक शुरू होना मुश्किल है। इसी बीच निर्माण एजेंसी द्वारा ब्रिज के मुख्य हिस्से पर लोड टेस्टिंग की जाएगी। साथ ही एक्सपेंशन जॉइंट का काम भी अधूरा है, जिसे पूरा किया जाएगा।
जिस लेन पर ट्रैफिक चल रहा वहां भी तोड़फोड़
फ्लायओवर की जिस भुजा पर ट्रैफिक शुरू कर दिया है, वहां भी सड़क किनारे बनी कांक्रीट की स्लैब को उखाड़ा जा रहा है। इस स्लैब का लेवल सड़क के लेवल से ऊंचा था, जिसके चलते उसे हटाया जा रहा है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार: लोनिवि के पूर्व इंजीनियर दीपेश गुप्ता का कहना है कि ट्रांजिशन स्लैब डालने का काम सड़क बनाने के साथ-साथ ही होना चाहिए था। डामर की परत डल जाने के बाद उसे फिर से तोडऩा सही नहीं है। आधे-अधूरे ब्रिज पर ट्रैफिक शुरू करने की जल्दबाजी क्यों की गई?
एनएचएआई प्रवीण यादव का कहना है कि जिस तरफ काम अधूरा है, वहां का ट्रैफिक रोक रखा है। ट्रांजिट स्लैब सामान्यत: सडक़ बन जाने के बाद डाली जाती है, इसलिए खुदाई की गई है। साथ ही एक्सपेंशन जॉइंट का काम भी किया जाना है। 20-25 दिन में इसका काम पूरा हो जाएगा।
लोगों की जान जोखिम में डालने की कोई बात नहीं है। चलती सडक़ पर ठेकेदार कहां खुदाई कर रहा है, मैं पता करवाता हूं। प्रोजेक्ट मैनेजर रामेंद्रसिंह सिसौदिया ने कहा कि हम पर ट्रैफिक शुरू करने का भारी दबाव था। जिस तरफ का ट्रैफिक अभी चल रहा है, वहां ट्रांजिट स्लैब की आवश्यकता नहीं थी।
यह है ट्रांजिट स्लैब
ट्रांजिट स्लैब कांक्रीट स्लैब होती है जो फ्लायओवर या ब्रिज के अंतिम बिंदु और सामान्य सडक़ के बीच लगाई जाती है। सडक़ मजबूत फाउंडेशन पर टिकी होती है, जबकि उसके पास की एप्रोच रोड मिट्टी के भराव पर बनी होती है।
समय के साथ एप्रोच रोड की मिट्टी दब जाती है। अगर बीच में ट्रांजिट स्लैब न हो तो जॉइंट पर वाहनों को झटका लगता है। ट्रांजिट स्लैब फ्लायओवर के मुख्य पक्के हिस्से (डेक) और जमीन पर बनी सडक़ (एप्रोच रोड) के बीच की खाई को जोड़ती है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!