मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी: पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट; जबलपुर-रीवा-शहडोल में तीन दिन ऑरेंज अलर्ट, देवास में नाले में बहा 3 साल का बच्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। पश्चिमी हिस्से में तेज बारिश के बाद अब इसका असर पूर्वी मध्यप्रदेश में बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कई जिलों में तीन दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, गुरुवार को शिवपुरी और श्योपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है।
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, रतलाम, ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत कई जिलों में भी हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
बच्चे की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जुटी
देवास के सतवास क्षेत्र में बुधवार देर शाम 3 साल का अयनांश गारबाड़ी गांव के खाली नाले में बह गया। हादसा मोहाई जागीर गांव में हुआ। बच्चे की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।
सीहोर में मंगलवार रात हुई तेज बारिश से कई कॉलोनियों में पानी भर गया। शाजापुर में नाले में बहे युवक हरिओम गुर्जर को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, शिवपुरी के कोलारस और पोहरी के बीच पवा झरना तेज बारिश के बाद बह निकला।
खरगोन में 8.1 इंच बारिश
पिछले 24 घंटे में खरगोन में सबसे ज्यादा 8.1 इंच बारिश दर्ज की गई। खंडवा में 5.5 और गुना में 4.6 इंच पानी गिरा। भोपाल में 70.6 मिमी यानी करीब 2.8 इंच बारिश हुई। धार, राजगढ़, शिवपुरी, दतिया, उज्जैन, सीधी और इंदौर समेत कई जिलों में भी तेज बारिश हुई।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सक्रिय है। दक्षिणी हिस्से से गुजर रही ट्रफ के कारण पिछले 48 घंटे से बारिश का दौर जारी है। आने वाले दिनों में एक और लो प्रेशर एरिया बनने से पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश बढ़ सकती है।
43 जिलों में सामान्य से कम बारिश
प्रदेश के कई जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। खासकर जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश की कमी बनी हुई है।
वहीं भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है।
प्रदेश में अब तक कुल बारिश सामान्य से करीब 13% कम है। जून में 14% कम बारिश हुई थी। जुलाई में अच्छी बारिश के बावजूद जून की कमी पूरी नहीं हो सकी।
अगस्त में बारिश के कई रिकॉर्ड
अगस्त मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश वाले महीनों में शामिल है। भोपाल में अगस्त में सर्वाधिक करीब 35 इंच बारिश का रिकॉर्ड 2006 में बना था।
इंदौर में 1944 में करीब 28 इंच बारिश हुई थी। जबलपुर में अगस्त 1923 में करीब 44 इंच बारिश दर्ज की गई थी। ग्वालियर में 1916 में 28 इंच और उज्जैन में 2006 में करीब 35 इंच बारिश का रिकॉर्ड है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और जलभराव की स्थिति बन सकती है।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!