राहुल का दौरा-न्याय की उम्मीद या सिर्फ ‘पॉलिटिकल टूरिज्म: मासूमों की मौत पर सियासत
KHULASA FIRST
संवाददाता

शुभम दुबे स्वतंत्र लेखक खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जो स्वच्छता के आसमान में सातवें नंबर का सितारा टांकने का दंभ भरता है, आज उसी इंदौर की गलियों में सीवरेज का जहरीला पानी पाइप लाइनों के जरिए मौत बनकर घरों में उतर गया है। भागीरथपुरा में हुई 23 मौतें (दावे के अनुसार) केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि एक सुनियोजित राजनीति समर्पित प्रशासन का किया हुआ ‘सिस्टम मर्डर’ है, जहां विकास की चमचमाती सड़कों के नीचे सड़ी-गली पाइप लाइनें जनता के सब्र और जीवन का इम्तिहान ले रही थीं।
शहर के भाग्य विधाता और सत्ता के गलियारों में बैठे ‘माननीय’ इस समय आत्ममुग्धता के उस शिखर पर हैं, जहां उन्हें आम आदमी की आवश्यक चीखें सुनाई नहीं देतीं। सत्ता पक्ष का रवैया अहंकार जनित ‘लीपापोती’ और ‘अस्विकारोक्ति’ का रहा है; वे मौतों के आँकड़ों को उलझाने और इसे तकनीकी खराबी बताकर पल्ला झाड़ने में माहिर हो चुके हैं।
उनके लिए भागीरथपुरा का संकट केवल एक म्युनिसिपल फाइल है, जिसे मुआवजे की चंद किस्तों से बंद किया जा सकता है। सत्ताधीशों की यह बेरुखी इंदौर के उस अहंकार को दर्शाती है, जो केवल ‘पुरस्कारों’ की गिनती करता है, श्मशान में जलती चिताओं की नहीं।
इसी बीच राहुल गांधी का दौरा इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका की जड़ें मज़बूत करने का प्रयास हो सकता है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इंदौर दौरा सियासत की तपिश को बढ़ाने वाला है। लेकिन यहां सवाल विपक्ष की नीयत पर भी उठता है।
क्या यह दौरा वाकई पीड़ितों के आँसू पोंछने के लिए है या फिर आगामी चुनावों के लिए एक ‘फोटो-ऑप’ मात्र? विपक्ष, जो सालों तक नगर निगम की कुंभकर्णी नींद को जगाने में नाकाम रहा, आज अचानक जागकर शोर मचा रहा है।
राहुल गांधी के आने से सुर्खियां तो बनेंगी, लेकिन क्या विपक्ष सत्ता पक्ष को उन बुनियादी सुधारों के लिए मजबूर कर पाएगा जो पाइपलाइनों में घुलते जहर को रोक सकें? विपक्ष का दोष यह है कि वह ‘प्रतिक्रियावादी’ (Reactive) है, ‘निवारक’ (Preventive) नहीं,वे लाशों के गिरने का इंतज़ार करते हैं ताकि राजनीति की जा सके।
इंदौर के ‘सफेदपोश’ आज उस डॉक्टर की तरह हैं जो मरीज के मरने के बाद उसकी रिपोर्ट पर चर्चा कर रहे हैं। एक तरफ सत्ता पक्ष है जो गंदे पानी को ‘अमृत’ बताने की जिद पर अड़ा है, और दूसरी तरफ विपक्ष है जो उस गंदे पानी की बोतलों के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त है।
भागीरथपुरा की जनता इस समय दो पाटों के बीच पिस रही है- एक तरफ सत्ता का ‘सिस्टम’ है जो उनकी सुध नहीं लेता और दूसरी तरफ विपक्ष का ‘दौरा’ है जो सिर्फ धूल उड़ाकर चला जाता है।
जब सीवरेज का पानी पेयजल की नसों में दौड़ने लगे, तो समझना चाहिए कि शहर का ड्रेनेज सिस्टम नहीं, बल्कि राजनीति का ‘नैतिक सिस्टम’ चोक हो चुका है। राहुल गांधी का दौरा अगर सत्ता को आईना दिखा सके तो सार्थक है, वरना इंदौर की जनता यह बखूबी जानती है कि जब प्यास लगती है, तो न सत्ता पानी पिलाती है और न विपक्ष; उन्हें तो बस अपनी राजनीति की ‘पाइप लाइन’ बिछानी होती है। इंदौर को आज ‘नेता’ नहीं, ‘नीयत’ की ज़रूरत है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!