राहुल फिर कर गए फाउल: किताब पर घमासान; संसद में संग्राम
KHULASA FIRST
संवाददाता

सदन में ऐसे बने हालात, प्रधानमंत्री बोल तक नहीं पाए, महिला सांसदों ने घेरी पीएम की कुर्सी
‘यूजीसी' पर घिरी मोदी सरकार के समक्ष नेता प्रतिपक्ष ने एक बार फिर स्थिति कर दी ‘ईजी'
घेरना था सरकार को ‘स्वर्ण' पर, ‘रागा' फिर ले आए चीन का राग, हाथ कुछ नहीं आया, हंगामे में सिमट गया सदन
‘स्वर्ण' मसले पर मोदी सरकार को घेरने का था ‘स्वर्णिम अवसर', देश को ‘यूजीसी' पर विपक्ष के साथ की थी आस
स्व. बेअंतसिंह के पोते, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त' बोल एक नया विरोध का मोर्चा खोल बैठे राहुल गांधी
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का लोकसभा में जवाब नहीं दे पाए प्रधानमंत्री, आज राज्यसभा में देंगे जवाब
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्या देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फिर एक गलत मुद्दे को उठाकर हाथ आया ‘स्वर्ण' मसले जैसा ‘स्वर्णिम' मौका खो दिया? एक किताब को हाथ में लेकर राहुल फिर ‘फाउल' खेल गए? ये सवाल देश की सबसे बड़ी पंचायत यानी लोकसभा में बीते तीन दिन से मचे शोर से उपजा है और अब जनचर्चा का विषय बन गया है।
बजट सत्र में देश की संसद में जबरदस्त हंगामा व कोहराम मचा हुआ है। ये हालात आम आदमी से जुड़ी किसी समस्या को लेकर नहीं हैं। विपक्ष के नेता की बांहें किसी ताजा विषय पर नहीं तनी हुई हैं। वे एक ‘काल-कवलित' मुद्दे पर हमेशा की तरह संसद के गेट पर खड़े हैं।
नेता प्रतिपक्ष एक बार फिर मुद्दे के बजाय व्यक्ति को निशाने पर रखे हुए हैं। नेता को घेरने में वे देश को घेरते नजर आ रहे हैं। वह भी एक ऐसे मुद्दे पर, जो देशविरोधी ताकतों के प्रोपेगेंडा को जाने-अनजाने ताकत देता है। बजाय संसद में ताजा व ज्वलंत मसलों पर सरकार को घेरने के, राहुल गांधी एक बार फिर ‘चीनी सामान' जैसा चीन का मुद्दा लेकर एनडीए सरकार से भिड़ लिए।
पूर्व सैन्य प्रमुख की एक अप्रकाशित पुस्तक के जरिये वे प्रधानमंत्री को ‘डरपोक' व रक्षामंत्री को ‘नाकारा' साबित करने में जुटे हैं। ये सब वे ऐसे समय कर रहे हैं, जब ये देश नेता प्रतिपक्ष से यूजीसी की नई नीति को लेकर सरकार से लड़ने-भिड़ने की उम्मीदें रख रहा था।
अब बजट सत्र, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जैसे अहम समय में संसद ठप पड़ी है तो वह भी उस ‘डोकोलाम' पर, जो अब देश के जनमानस के लिए इतना अहम नहीं, जितना विश्वविद्यालयों में हमारे-आपके बच्चों के भविष्य से जुड़ा यूजीसी का मसला।
संसद में इन दिनों ‘किताब बनाम किताब' की राजनीति के तहत जोरदार संग्राम चल रहा है। विपक्ष ने पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की प्रकाशन से दूर एक किताब का हवाला देकर सरकार को चीन और डोकलाम के मुद्दे पर घेरा। इसके जवाब में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार को निशाना बनाते हुए पुरानी और प्रतिबंधित पुस्तकों की एक "लाइब्रेरी’ सदन में लाकर गंभीर आरोप लगाए।
राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की एक किताब का संदर्भ दिया, जिसमें लद्दाख गतिरोध (2020) के दौरान की परिस्थितियों का जिक्र है। विपक्षी दलों ने इस किताब के माध्यम से चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाकर सरकार पर सवाल उठाए।
सत्ता पक्ष ने भी पलटवार किया और इसकी कमान तेजतर्रार बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने संभाली। उन्होंने पलटवार करते हुए एमओ मथाई की किताब ‘द रेड सारी' और ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' जैसी कई अन्य पुस्तकों का हवाला दिया। इन पुस्तकों का उपयोग करके कांग्रेस की पुरानी नीतियों और गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए।
इसमें नेहरू से लेकर इंदिरा व राजीव तक के जीवन से जुड़े विवादित विषय शामिल हैं। हालांकि विपक्ष ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। उधर, सरकार ने नियम 349 का हवाला देकर कहा कि सदन में किसी भी ऐसी पुस्तक या दस्तावेज़ का उपयोग नहीं किया जा सकता, जो प्रकाशित न हो या जिस पर बहस चल रही हो।
इस ‘किताब युद्ध' के कारण संसद में इतना हंगामा हुआ कि कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब तक नहीं दे पाए। विपक्ष की महिला सांसदों ने तो प्रधानमंत्री की कुर्सी की ही घेराबंदी कर ली।
इस मुद्दे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी आपत्ति जताई। सियासी आरोप-प्रत्यारोप के कारण बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। यहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर निशाना साधने के लिए अलग-अलग किताबों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस प्रकार एक पुस्तक-आधारित राजनीतिक लड़ाई में जनता के मूलभूत मुद्दे नदारद हो गए।
सिख मंत्री को ‘गद्दार दोस्त' बोलकर फंस गए राहुल गांधी?
संसद में राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को "गद्दार दोस्त’ कहने के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक नया घमासान छिड़ गया है। संसद में ताजा ‘संग्राम' राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच हुई तीखी बहस से जुड़ा है।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को जमकर वायरल हुआ, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री को ‘गद्दार’ शब्द बोला। जवाब में उन्हें मंत्री ने देश का दुश्मन कह दिया।
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंतसिंह के पोते हैं और अब भाजपा ने इसे सिखों के अपमान से जोड़कर देशव्यापी प्रदर्शन शुरू कर दिया। ‘गद्दार दोस्त' को भी राहुल का एक और ‘फाउल' करार दिया जा रहा है। लिहाजा बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना की और संसद में उनके व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।
संबंधित समाचार

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस:प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन:ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो:26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी:इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर:पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल

जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस:फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:चंपत के तीखे सवाल...संतों ने पूछा था- क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक की भूमिका निभा रहे

बजट स्वीकृत, टेंडर भी पूरा, फिर भी यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य ठप

प्रभु कृपा अपार भक्ति:चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड्स; विकास और विरासत का दिख रहा अद्भुत तालमेल

50 हजार में बेटी का सौदा:मां ने नाबालिग को युवक को बेचा; दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप, गुजरात से मिली तो हुआ खुलासा

मोबाइल झपटमारी के 4 आरोपी गिरफ्तार:16 मोबाइल; ऑटो और बाइक जब्त, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे वारदात

आईडीए और नगर निगम में ‘कृपापात्र सेवा प्रदाताओं’ का खेल:लीज डीड, सेल डीड से लेकर पीएम आवास के दस्तावेज तक चुनिंदा सेवा प्रदाताओं पर मेहरबानी का आरोप

चीकू यादव के पुराने पापों का फिर होगा खुलासा:एमडी ड्रग्स नेटवर्क से कनेक्शन की चर्चा

नशे में धुत विधायक पुत्र के नए शागिर्द की रफ्तार ने उड़ाए निगम के गमले-मटके

4506 कर्मचारियों को एक साथ प्रमोशन:10 साल से अटकी थी पदोन्नति; मुख्यमंत्री बोले- जल्द भरेंगे सभी खाली पद

चार स्वरूपों में दिए दर्शन:राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले राजा महाकाल; श्रावण के चौथे सोमवार निकली शाही सवारी

बारिश के लिए अनोखा टोटका:ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली ‘जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा’; ग्रामीणों ने अपनाई बरसों पुरानी परंपरा

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई:मावा और मिल्क केक की बड़ी खेप पकड़ी; सैंपल लैब भेजे

घोड़े पर सवार होकर कॉलेज पहुंचे नेता:बोले- छात्रों की परेशानी दूर करो; बस किराए में 50% छूट और छात्राओं की सुरक्षा की मांग की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!