इस मुद्दे पर हाई कोर्ट में जनहित याचिका: 'खुलासा फर्स्ट' ने प्रमुखता से उठाया मामला; इस दिन करेगी डिवीजन बेंच सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों की मेडिकल जांच हेतु वसूले जाने वाले रेट एवं दवाइयों की कीमतों में भारी अंतर को लेकर हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। कल जस्टिस विजय कुमार शुक्ला एवं जस्टिस आलोक अवस्थी की डिवीजन बेंच इस पर सुनवाई करेगी। उल्लेखनीय है कि 'खुलासा फर्स्ट' ने 13 अप्रैल 2026 के अंक में इस मुद्दे का विस्तार और विविध जानकारी के साथ खुलासा किया था।
यह जनहित याचिका वरिष्ठ पत्रकार रमण रावल द्वारा सीनियर एडवोकेट विजय आसुदानी के माध्यम से दायर की गई है। इसमें मुख्य रूप से मेडिकल सुविधा से जुड़े दो बिंदु शामिल किए गए हैं। इनमें पहला बिंदु मेडिसिन (दवाइयों) के रेट में भारी अंतर का लिया गया है।
इसमें कहा गया है एक ही तरह के ड्रग्स वाली मेडिसिन के अलग-अलग कंपनियों के रेट काफी अधिक है। उदाहरण के लिए बुखार की पैरासिटामॉल ड्रग्स की किसी कंपनी की टेबलेट का रेट 5 रुपए है तो इसी ड्रग वाली अन्य कंपनियों के रेट तीन से चार गुना है। याचिका में ऐसे कई महत्वपूर्ण ड्रग्स वाली मेडिसिंस की कीमतों में अंतर की लिस्ट भी लगाई गई है।
इसी तरह दूसरा बिंदु विभिन्न बीमारियों की जांच को लेकर अलग-अलग लैब अथवा निजी अस्पतालों द्वारा तय रेट में भारी असमानता का उठाया गया है। इसमें भी प्रमुख लैब एवं निजी अस्पतालों द्वारा मेडिकल जांचों के लिए वसूली जा रही राशि की जानकारी भी दी गई है।
याचिका में यह भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति यदि किसी सस्ती रेट वाली लैब से जांच करा लेता है, तो कई डॉक्टर उस जांच रिपोर्ट को मान्य ही नहीं करते हैं। याचिका में जनता के साथ हो रही इस लूट पर रोक लगाने और इनके रेट एक समान किए जाने की गुहार कोर्ट से की गई है।
याचिका में बताया गया है कि सरकार ने करीब दस साल पहले इसे लेकर कानून बना दिया था लेकिन इसका आज तक नोटिफिकेशन नहीं हुआ है। कोर्ट से यह नोटिफिकेशन जारी करवाए जाने की भी गुहार की गई है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!