जिलाबदर बदमाश आशीष पाल पर रासुका की तैयारी: शहर में दो वारदातों के बाद गिरफ्तारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार दो वारदातों को अंजाम देने वाले जिलाबदर आशीष पाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने केस में सख्ती बढ़ा दी है। एक दिन पहले हुई चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं के फॉलोअप में पुलिस ने खुलासा किया है आरोपी पर राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
जोन-2 के डीसीपी कुमार प्रतीक के मुताबिक टीआई आरडी कानवा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पांच घंटे के भीतर आशीष पाल (35) पिता दिलीप पाल निवासी फिरोज गांधी नगर को दबोच लिया। बचने के लिए अंधेरे में ही भागा इसलिए गिरने से हाथ-पैर में चोट आई। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आदर्श बिजासन नगर निवासी नितिन पंवार ने शिकायत की थी कि दोपहर करीब 3 बजे कमेटी हॉल के पास आशीष अपने साथियों के साथ बाइक से पहुंचा और शराब के लिए रुपए मांगने लगा। मना करने पर हाथ पर चाकू से वार कर दिया। कुछ घंटों बाद गुरुनानक कॉलोनी निवासी विकास दुबे के साथ चौकसे धर्मशाला के पास मारपीट कर उससे भी शराब के लिए रुपए मांगे गए।
दोनों मामलों में आशीष पाल, शुभम पंडित और अन्य साथियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार एक फरियादी नितिन पंवार भी थाना क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है और प्रारंभिक जांच में रंजिश की बात सामने आई है।
गौरतलब है 2025 में पुलिस कमिश्नर ने आशीष पाल को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया था। इसके बावजूद शहर में अपराध करने पर राज्य सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत भी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है आरोपी का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए बाड़े को आग लगाने वाले
निरंजनपुर क्षेत्र में रंजिश के चलते एक ग्वाले के बाड़े में देर रात आग लगाने का मामला सामने आया था। दो मवेशी बुरी तरह झुलस गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक बुधवार रात करीब 2 बजे दीमानसिंह चंदेल के बाड़े में आग लगी थी।
पड़ोसियों ने धुआं और लपटें देखीं तो तुरंत दीमान को जगाया। सभी ने मिलक बुझाने की कोशिश की। इस दौरान बाड़े के अंदर बंधे दो मवेशियों को निकाला गया, लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से झुलस चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली।
फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए, जिनकी पहचान आकाश उर्फ घोड़ी पुत्र सोमे कोरी निवासी सोमनाथ की चाल और सिद्धार्थ उर्फ सिदू पुत्र सुरेश वानखेडे के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया दोनों ने रंजिश के चलते नशे में आग लगाई थी।
पुलिस ने गुरुवार को घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर भागे लेकिन गिर पड़े और पकड़े गए। टीआई के अनुसार सिद्धार्थ पर पहले से करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। आगजनी और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। इधर, मवेशियों का पशु चिकित्सालय में इलाज जारी है।
संबंधित समाचार

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!