खबर
Top News

संस्कारों की सीख पर सियासी रार: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई; मेरे बयान को संदर्भ से काटकर पेश किया गया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 फ़रवरी 2026, 1:17 pm
शेयर करें:
संस्कारों की सीख पर सियासी रार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक संबोधन ने प्रदेश के सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। सत्ता और समाज में शुचिता को लेकर दिए उनके बयान को जब मीडिया के एक वर्ग और राजनीतिक हलकों में अपनों पर ही निशाना करार दिया जाने लगा तो कल मंत्री को स्वयं सामने आकर स्थिति स्पष्ट करना पड़ी।

विजयवर्गीय ने दो-टूक शब्दों में कहा कि उनके वक्तव्य का उद्देश्य किसी पर व्यक्तिगत आक्षेप लगाना या किसी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना नहीं था, बल्कि उनका एकमात्र ध्येय भावी पीढ़ी को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना और सामाजिक मर्यादाओं का बोध कराना था।

विवाद का सूत्रपात बीती 28 जनवरी को एक निजी शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ, जहां छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने सार्वजनिक जीवन के अपने लंबे अनुभवों को साझा किया था।

उन्होंने बेहद बेबाकी से कहा था कि जब वे लोक निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाल रहे थे, तब उन्होंने अनुभव किया कि किस तरह मंत्री के अति निकट रहने वाले लोगों को प्रलोभनों के जाल में फंसाने के कुत्सित प्रयास किए जाते हैं।

इसी क्रम में उन्होंने पारिवारिक मर्यादाओं और अभिभावकों की भूमिका पर गंभीर टिप्पणी करते हुए आगाह किया था कि यदि घर के बड़े ही मित्रों के साथ बैठकर अनैतिक आचरण अपनाएंगे तो इसका बच्चों के कोमल मानस पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उनके इस बयान को राजनीतिक चश्मे से देखते हुए अतंर्कलह और अपनों पर प्रहार के रूप में प्रचारित किया जाने लगा।

चरित्र निर्माण के संदेश को समझा जाए- मामले के तूल पकड़ते ही विजयवर्गीय ने एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर तमाम अटकलों पर विराम लगाने का प्रयास किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके उदाहरणों को गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा है।

मंत्री के अनुसार बच्चे अपना सर्वाधिक समय घर पर व्यतीत करते हैं, इसलिए घर और बाहर दोनों स्थानों पर शुचिता का वातावरण अनिवार्य है। उन्होंने तर्क दिया कि पीडब्ल्यूडी और पार्टी संस्कृति के उदाहरण केवल एक सामान्य नैतिक सीख के रूप में दिए गए थे ताकि युवा पीढ़ी को प्रलोभनों और कुरीतियों से बचाया जा सके।

उन्होंने मीडिया और राजनीतिक विश्लेषकों से आग्रह किया कि उनके बयान की मूल भावना और चरित्र निर्माण के संदेश को समझा जाए, न कि इसे किसी राजनीतिक विवाद का हिस्सा बनाया जाए।

संबंधित समाचार

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
Top News

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

9 minutes ago
20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया
Top News

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

9 minutes ago
युवक की चाकू मारकर हत्या
Top News

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

22 minutes ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

23 minutes ago
पावर का अफसरी लिंक
Top News

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

26 minutes ago
पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे
Top News

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

37 minutes ago
नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं
Top News

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

40 minutes ago
MP में 7500 करोड़ का निवेश
Top News

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

41 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच
Indore

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

about 1 hour ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

about 1 hour ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

about 2 hours ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

about 2 hours ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

about 2 hours ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 2 hours ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!