खबर
Top News

वेडिंग रिसेप्शन में दिखा सियासी भाईचारा: प्रधानमंत्री ने प्रियंका गांधी से पूछा हाल; कांग्रेस अध्यक्ष की बात पर लगे ठहाके, देखें वीडियो

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 3:12 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के वेडिंग रिसेप्शन में देश की सियासत का अलग ही रंग देखने को मिला। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ गांधी परिवार के सदस्य भी नजर आए।

हंसी-मजाक का वीडियो वायरल
राजनीतिक मतभेदों के बीच नेताओं की अनौपचारिक मुलाकात और हंसी-मजाक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

पीएम मोदी ने प्रियंका से पूछा- कैसी हैं आप?
रिसेप्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रियंका गांधी वाड्रा आमने-सामने आए। इस दौरान पीएम ने प्रियंका गांधी से उनका हाल पूछा। वीडियो में उनकी आवाज सुनाई देती है। पीएम मोदी: "प्रियंका जी, कैसी हैं आप?" प्रियंका गांधी: "मैं ठीक हूं सर, आप कैसे हैं?" इसके बाद प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं वैसा ही हूं।"

खड़गे की टिप्पणी पर लगे ठहाके
प्रधानमंत्री मोदी के इस जवाब के बाद पास खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुस्कुराते नजर आए। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "भाई साहब, आप थोड़े बदल गए हैं।" कांग्रेस अध्यक्ष की इस टिप्पणी पर पीएम ने मुस्कुराते हुए "अच्छा" कहा।

इसके बाद वहां मौजूद नेताओं के बीच हंसी-मजाक का माहौल बन गया। पीएम ने आगे बढ़ने से पहले हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन भी किया।

राहुल गांधी भी दिखे मुस्कुराते
इस दौरान राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे। नेताओं के बीच चल रही बातचीत सुनकर उन्हें भी मुस्कुराते हुए देखा गया। समारोह में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की यह अनौपचारिक मुलाकात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शरद पवार के दिल्ली आवास पर हुआ रिसेप्शन
यह भव्य रिसेप्शन नई दिल्ली में शरद पवार के 6, जनपथ स्थित आवास पर आयोजित किया गया था। सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के विवाह समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खड़गे की "आप थोड़े बदल गए हैं" वाली टिप्पणी के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। हालांकि, खड़गे ने अपने बयान का कोई विस्तृत संदर्भ नहीं बताया।

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

10 minutes ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

33 minutes ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

40 minutes ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 1 hour ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 1 hour ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 1 hour ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 1 hour ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 1 hour ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 2 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 2 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 2 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 2 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 2 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 2 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 2 hours ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

about 3 hours ago
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!