पुलिस आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां और करेगी जब्त: गाड़ियां गिरवी रख ठगी के पैसों से अय्याशी करता था कालरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

ठग संजय कालरा का कल होगा रिमांड खत्म
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दो दर्जन से ज्यादा की गाड़ियों की हेराफेरी करने वाले शातिर ठग संजय कालरा को अन्नपूर्णा पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, जिसने रिमांड के दौरान कई राज उगलते हुए और आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों की हेराफेरी करना कबूला है।
उसकी निशानदेही पर पुलिस उक्त गाड़ियों को जब्त करने की कोशिश कर रही है। खास बात यह है कि ठग संजय कालरा के रिमांड के दौरान भी उसके खिलाफ कई आवेदक सामने आ चुके है। जिसके चलते पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही हैं। पूछताछ में कालरा ने ठगी के पैसों से इसकी टोपी उसके सर करना और अय्याशी पर उड़ाना बताया है।
जानकारी के मुताबिक सुदामा नगर निवासी संजय करिरा उर्फ कालरा को पिछले दिनों अन्नपूर्णा पुलिस ने कारों की हेराफेरी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ उस समय 9 से ज्यादा लोगों ने शिकायत की थी।
जो कि बढ़ते बढ़ते दो दर्जन से ज्यादा हो गई थी। संजय की गिरफ्तार के बाद पुलिस ने उससे एक-एक कर 30 गाड़िया जब्त की थी। उसके वावजूद शिकायतकर्ता लगातार सामने आ रहे थे। जिनसे खुलासा हुआ कि ठगौरे संजय कालरा ने 30 ही नही बल्कि और गाड़ियों की ठगी की है।
पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने 8 से 9 और गाड़ियों की हेराफेरी करना कबूला हैं। जिसकी निशानदेही पर पुलिस उक्त गाड़ियों की बरामद में लग गई है। सूत्रों के मुताबिक रिमांड पर संजय कालरा ने यह भी उगला है कि वह ठगी की राशि से महंगे शोक पूरे करता था।
अधिकतर पैसे उसने अपनी ऐशो-आराम की अय्याशी में उड़ाए हैं तो कुछ राशि प्रॉपर्टी में लगा दिए है। जिसके चलते पुलिस उसकी संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं।
इसकी टोपी उसके सर
पुलिस पूछताछ में ठग संजय कालरा ने खुलासा किया है कि वह भोलेभाले लोगों से गाड़िया अच्छा रेंट देने का कहकर ले लेता था जिसके लिए वह बकायदा एग्रीमेंट करवाता था। राशि 30 से 50 हजार रुपए महीने तक फिक्स होती थी। जिसके बाद वह उक्त गाड़ियों खुद की बताकर दूसरे लोगों के पास गिरवी रख देता था।
इस दौरान वह गिरवी रखकर आई राशि से कार मालिकों को दो तीन माह तक रेंट दे देता था तो बाकी राशि अन्य माथे आने वाले लोगों को दे देता था। कोई ज्यादा माथे आता तो उन्हें अधिकारियों का नाम लेकर डराता था।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!