जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश: जंगल में सजी थी महफिल; 15 जुआरी गिरफ्तार, 8 लाख का मसरूका जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
अमरवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम बिछुआ के जंगल में रातभर जुआ खेलने वाले 15 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से 1 लाख रुपए नकद सहित करीब 8 लाख रुपए का मसरूका बरामद किया गया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
बैटरी की रोशनी में खेल रहे थे जुआ
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछुआ के जंगल में कुछ लोग रात से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुबह करीब 5 बजे जंगल में घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी बैटरी की रोशनी में जुआ खेलते मिले।
पुलिस ने मौके से रोहित उइके, भोला वानखेड़े, राजकुमार लोधी, संदीप वानखेड़े, नीलेश श्रीवास्तव, सकिल मंसूरी, धनराज चौहान, आवेद मोहम्मद, श्याम चौधरी, मोहित विश्वकर्मा, जीशान मंसूरी, मनमोहन उर्फ मोहन धुर्वे, अमन शर्मा, राजा मालवी और अजय उर्फ पप्पू साहू को गिरफ्तार किया।
1 लाख रुपए नकद सहित 8 लाख का मसरूका
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 लाख रुपए नकद जब्त किए। इसके अलावा जुआ खेलने में इस्तेमाल और आरोपियों से संबंधित अन्य सामग्री मिलाकर करीब 8 लाख रुपए का मसरूका बरामद किया गया।
एक आरोपी फरार
दबिश के दौरान कम्मू चौरे अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जुआ एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई की गई और उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
इनके नेतृत्व में की गई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन और एसडीओपी अमरवाड़ा कल्याणी वरकड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने अवैध जुआ और अन्य गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!