पुलिस आरक्षक से ठगी: बिना OTP के के खाते से निकले रुपए; यूपीआई के जरिए ट्रांसफर की रकम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
सिटी कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने भिंड के रावतपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक चालक विकास सिंह पवैया को निशाना बनाया।
यूपीआई के जरिए ट्रांसफर की रकम
उनके बैंक खाते से बिना अनुमति और बिना OTP के 36 हजार रुपए यूपीआई के जरिए ट्रांसफर हो गए। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैलेंस चेक किया तो खाते से गायब थे रुपए
जानकारी के मुताबिक, 37 वर्षीय विकास सिंह 2 अगस्त को अपनी बेटी का इलाज कराने दतिया की बुंदेला कॉलोनी स्थित एक क्लिनिक पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:59 बजे उन्होंने फोनपे ऐप पर बैंक बैलेंस चेक किया तो खाते में 36 हजार रुपए कम मिले।
ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखने पर पता चला कि रकम एक यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हुई है। संबंधित खाते का नाम असदुल अली बताया जा रहा है।
न OTP बताया, न लिंक पर किया क्लिक
पीड़ित के मुताबिक उन्होंने न तो किसी व्यक्ति के साथ OTP साझा किया, न कोई पेमेंट किया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया। ऐसे में उन्हें आशंका है कि मोबाइल में मौजूद किसी मैलवेयर या रिमोट एक्सेस के जरिए खाते से रकम निकाली गई हो।
मोबाइल की होगी फोरेंसिक जांच
शिकायत के बाद पुलिस यूपीआई आईडी और संबंधित बैंक खाते की KYC जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि पता चल सके कि उसमें कोई संदिग्ध ऐप या मैलवेयर तो मौजूद नहीं था।
पुलिस ने बैंक से ट्रांजेक्शन का समय, IP एड्रेस और इस्तेमाल किए गए डिवाइस की जानकारी भी मांगी है। जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसे फ्रीज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने साइबर ठगी से बचने की अपील की
पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक, फर्जी KYC अपडेट और लॉटरी से जुड़े संदेशों पर क्लिक नहीं करने की अपील की है। किसी संदिग्ध ट्रांजेक्शन की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन और संबंधित बैंक को सूचना देने की सलाह दी गई है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!