खबर
Top News

एक पिटीशन से नियमों पर घमासान क्रिमिनल रिकॉर्ड प्रत्याशी पर सवाल: हाई कोर्ट बार चुनाव से पहले सियासी तूफान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जनवरी 2026, 3:18 pm
शेयर करें:
एक पिटीशन से नियमों पर घमासान  क्रिमिनल रिकॉर्ड प्रत्याशी पर सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के 28 जनवरी को होने वाले चुनाव से पहले माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। चुनावी नियमों को लेकर जहां महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी पर सवाल उठाते हुए हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर दी गई है, वहीं अब आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रत्याशी को लेकर भी बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पूरा मामला अब चुनाव की पारदर्शिता, निष्पक्षता और बार की गरिमा से जुड़ गया है।

हाई कोर्ट अधिवक्ता रेखा बोरीवाल ने चुनावी नियमों को कठोर और महिलाओं के लिए बाधक बताते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने बताया कि वे हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर की नियमित और आजीवन सदस्य हैं तथा आगामी चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए भाग ले रही हैं।

रेखा बोरीवाल के अनुसार 9 जनवरी को जारी चुनावी सूचना में ऐसे नियम रखे गए हैं, जिनके कारण महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी लगभग सीमित हो जाती है।

अधिवक्ता रेखा बोरीवाल ने याचिका में मांग की है कि कार्यकारिणी सदस्य के लिए अनुभव की शर्त 3 वर्ष से घटाकर 1 वर्ष, अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के लिए 7 वर्ष के बजाय 5 वर्ष, सचिव/उपसचिव के लिए 5 वर्ष के बजाय 3 वर्ष की जाए।

उनका कहना है कि इन बदलावों से महिलाएं बिना किसी बाधा के चुनाव लड़ सकेंगी और बार की गतिविधियों में समान भागीदारी सुनिश्चित होगी। इसी आधार पर उन्होंने मांग की है कि याचिका पर सुनवाई तक चुनाव प्रक्रिया रोकी जाए। इस संबंध में बार एसोसिएशन को भी औपचारिक आवेदन दिया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर आपराधिक पृष्ठभूमि का आरोप, निष्कासन की मांग
चुनावी माहौल उस वक्त और गर्मा गया, जब हाई कोर्ट अधिवक्ता एवं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी धर्मेश साहू ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा उपाध्यक्ष पद की एक प्रत्याशी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज होने का दावा किया जा रहा है, जिसकी जानकारी कथित तौर पर सार्वजनिक नहीं की गई।

धर्मेश साहू का कहना है कि यदि ऐसे आरोपों वाले प्रत्याशी को चुनाव में शामिल किया जाता है, तो इससे इंदौर हाई कोर्ट और बार एसोसिएशन की प्रतिष्ठा प्रभावित होगी। उन्होंने चुनाव आयोग और बार एसोसिएशन से मांग की है कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रत्याशियों को चुनाव से बाहर कर निष्पक्ष चुनाव कराया जाए।

अधिवक्ताओं का कहना है कि यह चुनाव सिर्फ पदों का नहीं, बल्कि हाई कोर्ट बार की साख का सवाल है। अब सबकी नजरें हाई कोर्ट की सुनवाई और बार एसोसिएशन के फैसले पर टिकी हैं कि क्या चुनाव रुकेगा या नियमों में बदलाव के साथ आगे बढ़ेगा?

संबंधित समाचार

कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

2 minutes ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

5 minutes ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

9 minutes ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

14 minutes ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

17 minutes ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

22 minutes ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

26 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

30 minutes ago
बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

37 minutes ago
मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!
Top News

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

40 minutes ago
वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान
Top News

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

about 1 hour ago
स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

about 1 hour ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

about 1 hour ago
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम
Top News

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

about 1 hour ago
भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी
Top News

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

about 1 hour ago
कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

about 1 hour ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

about 1 hour ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!