पेंशनर अपने अधिकारों के लिए एवं अन्याय के विरुद्ध एकजुट हों: पेंशनर डे पर 35 पेंशनरों का किया सम्मान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पेंशनर अपने अधिकारों के लिए एवं अन्याय के विरुद्ध एकजुट हों, अपनी योग्यता के अनुरूप समाजसेवा में भी योगदान दें। उक्त उद्गार पेंशनर दिवस समारोह में वक्ताओं ने व्यक्त किए। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन जिला इंदौर द्वारा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सहयोग से पेंशनर डे पर पेंशनरों के सम्मान में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 35 पेंशनरों को सम्मानित किया गया।
अभिनव कला समाज हॉल में एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेशचंद्र रावल के मुख्य आतिथ्य तथा प्रांतीय समन्वयक आरके शुक्ला और वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी भगवतीप्रसाद पंडित के विशेष आतिथ्य एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र मकवानी, हीरालाल खुशाल के सान्निध्य में मां सरस्वती और स्व. डीएस नाकरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
पेंशनर दिवस की महत्ता प्रतिपादित की
अतिथि स्वागत के पश्चात संभाग अध्यक्ष राजेश जोशी एवं बैंक प्रबंधक प्रितेश पांचाल ने पेंशनर दिवस की महत्ता प्रतिपादित की गई। इस अवसर पर जिले के 35 पेंशनरों का स्वागत कर शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। बैंक द्वारा पेंशनरों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का प्रेजेंटेशन भी किया गया।
इस आयोजन में जिला महिला अध्यक्ष उमा हार्डिया, सचिव जगन्नाथ अहिरे, कोषाध्यक्ष रमेशकुमार सिंदेल, तहसील अध्यक्ष सुभाष वर्मा, कैलाश सेन, कमल जायसवाल, दीपक धनोडकर, जयश्री महोदय, जया काम्बले, मीना गरुड़ एवं अन्य सम्माननीय पेंशनर साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
पेंशनरों से एकजुटता की अपील की: अतिथि एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी रमेशचंद्र रावल, आरके शुक्ला, भगवतीप्रसाद पंडित, राजेंद्र मकवानी, हीरालाल खुशाल, बीसी जैन, उमा हार्डिया ने पेंशनरों से एकजुटता की अपील की ताकि वे अपने अधिकारों के पक्ष में आवाज बुलंद कर सकें और अन्याय का विरोध कर सकें। उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार दुबे द्वारा पेंशनरों के हितों में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!