NEET पीजी काउंसलिंग में इस कोटे पर छात्रों को राहत: हाईकोर्ट की किस खंडपीठ ने क्या कहा; अब किससे मांगा जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नीट पीजी काउंसलिंग में एनआरआई कोटे की सीटों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए छात्रों को राहत दी है। कोर्ट ने चिकित्सा शिक्षा विभाग से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है और निर्देश दिया है कि अंतिम राउंड तक एनआरआई सीटें पात्र अभ्यर्थियों को ही दी जाएं।
अधिवक्ता हेमेंद्र जैन ने रखा पक्ष
याचिकाकर्ता डॉ. अभि शर्मा की ओर से अधिवक्ता हेमेंद्र जैन ने पक्ष रखते हुए कहा कि जिन मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे की सीटें खाली हैं और पात्र छात्र उपलब्ध हैं, वहां अगली सुनवाई से पहले सीटों का आवंटन किया जाए।
मॉप-अप राउंड में सीट बदलना नियम विरुद्ध
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रवेश प्रक्रिया में चाहे कितने भी राउंड हों, लेकिन अंतिम राउंड (मॉप-अप या स्ट्रे-वेकेंसी राउंड) तक यदि एनआरआई सीटें और पात्र छात्र मौजूद हैं, तो उन सीटों को जनरल कोटे में परिवर्तित नहीं किया जा सकता।
यह दलील याचिका में
याचिका में दलील दी गई कि एमपी मेडिकल एजुकेशन रूल्स 2018-19 के नियम 14(क)(2) के तहत प्रत्येक निजी मेडिकल कॉलेज में 15 प्रतिशत सीटें एनआरआई कोटे के लिए आरक्षित हैं। यदि एनआरआई अभ्यर्थी उपलब्ध हों तो सीटों को सामान्य श्रेणी में नहीं बदला जा सकता और उन्हें अंतिम राउंड तक अवसर दिया जाना चाहिए।
क्या है विवाद
मामला NEET PG काउंसलिंग 2026 से जुड़ा है। एनआरआई अभ्यर्थियों ने डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME) के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें चौथे मॉप-अप राउंड में शेष एनआरआई सीटों को जनरल कोटे में परिवर्तित कर दिया गया था।
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इससे उनके संवैधानिक और वैधानिक अधिकार प्रभावित हुए हैं। सीनियर अधिवक्ता अजय बागड़िया ने तर्क दिया कि समय से पहले सीटों को जनरल कोटे में बदलना नियमों और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है।
हाईकोर्ट ने डीएमई को निर्देश दिया है कि अंतिम राउंड तक एनआरआई अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।
संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!