खबर
Top News

पीड़ितों के बीच पहुंचे पटवारी व सिंघार समेत तमाम नेता, बोले: भाजपा सरकार साफ पानी तक नहीं दे सकती

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जनवरी 2026, 2:39 pm
शेयर करें:
पीड़ितों के बीच पहुंचे पटवारी व सिंघार समेत तमाम नेता, बोले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में हुईं दूषित जल से मौतों के बाद कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत तमाम नेता पीड़ितों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार इतनी अधिक संवेदनहीन है कि वो लोगों को शुद्ध पानी भी नहीं दे सकती। जो मौतें हुई हैं उनके लिए भाजपा सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। पटवारी ने कहा कि मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए अपर्याप्त हैं। उन्हें एक-एक करोड़ रुपए दिए जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता सुबह करीब 11.30 बजे सुभाष नगर चौराहा स्थित चौकसे धर्मशाला पर एकत्र हुए और वहां से जुलूस के रूप में भागीरथपुरा पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी उषा नायडू, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, वरिष्ठ नेत्री शोभा ओझा, विधायक सचिन यादव, विधायक पंकज उपाध्याय, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, राजा चौकसे, ठाकुर जितेंद्र सिंह, अरविंद बागड़ी, सच सलूजा, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, पार्षद राजू भदौरिया, अमित पटेल, रफीक खान, संजय बाकलीवाल, लोकेश हार्डिया समेत तमाम नेता भी थे। सभी नेता पीड़ित परिवारों से मिले और उन्हें परिजन की मौत पर ढाढस बंधाया।

निर्दोष नागरिकों का असली कातिल कौन?
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस्तीफा दो, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस्तीफा दो, भागीरथपुरा के निर्दोष नागरिकों का असली कातिल कौन? ‘नरक निगम मुर्दाबाद’ जैसे नारे लिखे थे। ये दौरा करीब 3.30 घंटे तक चला।

इस दौरान पूरे भागीरथपुरा में कांग्रेस के झंडे और नेता नजर आए। नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे नहीं होंगे, तब तक कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

तीन दिन पूर्व पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा और कांग्रेस की जांच समिति के पांच सदस्यों के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां-चप्पलें फेंकी थीं। कल भाजपा कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी गई थी कि वे किसी भी प्रकार का कोई विरोध न करें और कांग्रेस नेता जो करें, जहां जाएं जाने दें। इसलिए कल कोई भाजपा कार्यकर्ता कहीं नजर नहीं आया।

पटवारी बोले- मृतकों के परिजन को एक करोड़ रुपए दें
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मांग की कि मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा अपर्याप्त है। उन्हें एक-एक करोड़ रुपए दिए जाना चाहिए। पटवारी ने कहा कि यह महज हादसा नहीं, बल्कि हत्याएं हैं। पटवारी ने आरोप लगाया कि अब तक की गई कार्रवाई सिर्फ लीपापोती है।

बोलने वाले पर कार्रवाई नहीं अफसर को नाप दिया
नेता प्रतिपक्ष उमंंग सिंघार ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार पूर्ण जनादेश के बावजूद नागरिकों को सुरक्षित पेयजल तक उपलब्ध नहीं करा पाई, यह शर्म की बात है। जनता से जुड़े सवाल पर मंत्री आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं।

उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और उनकी बातों को शेयर करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई कर दी गई। भागीरथपुरा में हुई मौतों पर उन्होंने कहा कि नर्मदा लाइन में दूषित पानी मिलने के कारण लोग बीमार हुए। यह लापरवाही भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करने के लिए काफी है।

इतनी मौतें महामारी या प्रकोप नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक लापरवाही है। सिंघार ने कहा कि भागीरथपुरा में ढाई हजार से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं। लापरवाही की सजा लोगों को भुगतना पड़ी। इंदौरवासियों ने भाजपा को हर स्तर पर समर्थन दिया।

लोकसभा चुनाव से लेकर नगर निगम चुनाव तक जनता से भाजपा को सत्ता का पूरा भरोसा मिला, लेकिन बदले में भाजपा ने इंदौर को सिर्फ उपेक्षा, अव्यवस्था, धोखा और संवेदनहीन शासन दिया। जनता से जुड़े सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन देवास एसडीएम ने मंत्री की बात दोहराई तो उन्हें निलंबित कर दिया।

बस्ती में फैली बीमारी ने जमीनी हकीकत बयां कर दी
उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता में सरताज रहा है, लेकिन बस्ती में फैली बीमारी ने जमीनी हकीकत बता दी है। कई बस्तियों में गंदे पानी की समस्या है। हर स्तर पर शिकायतें होती हैं, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि, अफसर उन शिकायतों को हलके में लेते हैं।

यदि समय रहते ध्यान दिया होता तो इस तरह का हादसा नहीं होता। इंदौर की प्रतिष्ठा भी इस घटना के कारण धूमिल हुई है। इसके जिम्मेदार शहर के जनप्रतिनिधि हैं। ढाई साल तक पाइप लाइन का टेंडर दबाए रखा गया। इसमें देरी करने वाले सजा के हकदार हैं।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 13 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 13 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 13 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 14 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 14 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 14 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 14 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 14 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 14 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 14 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 14 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 14 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 14 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 14 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 14 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 15 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 15 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 15 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!