खबर
Top News

सीएचएल अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मरीजों की जान खतरे में: करीब साठ साल पुरानी बिल्डिंग में मरीजो के बीच हो रहा निर्माण कार्य; हादसे की संभावना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जनवरी 2026, 1:24 pm
शेयर करें:
सीएचएल अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मरीजों की जान खतरे में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एलआईजी चौराहा स्थित सीएचएल अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही से इलाज करा रहे मरीजों की जान को खतरा बढ़ गया है। इसकी शिकायत करने के बाद भी प्रशासन, निगम व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं।

जबकि हर दिन भारी मशीनों से दीवारों में होल कर लोहे का स्ट्रक्चर लगाया जा रहा है। मशीनों की तेज आवाज की शिकायत मरीजों व उनके परिजन ने चिकित्सकों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे अस्पताल में हादसे की संभावना बढ़ गई है।

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा इलाज कराने वाले मरीज भुगत रहे हैं। मशीनों का तेज शोर और हिलती दीवारों से मरीज व उनके परिजन परेशान हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन, निगम व स्वास्थ्य विभाग के अफसर पूरे मामले में मूक दर्शक बने हुए हैं। खुलासा फर्स्ट ने जनहित में इस मामले का खुलासा किया था।

उस समय निगम अफसर सक्रिय हुए और निर्माण कार्य रुकवा दिया था, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि अस्पताल प्रबंधन को आयुष्मान मरीजों से राशि लेने के मामले में तीन-तीन नोटिस मिले है।

इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन अपनी मनमानी करते हुए यहां पर बिना नगर निगम की अनुमति लिए अस्पताल परिसर में भरी मशीनें लगाकर काम करा रहा है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ अस्पताल में मरीज भर्ती हैं, दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन निर्माण कार्य करा रहा है। खासकर बायपास और हार्ट के मरीज, कार्डियक यूनिट में भर्ती मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पार्षद ने की थी शिकायत
ज्ञात रहे कि एलआईजी स्थित सीएचएल अस्पताल प्रबंधन द्वारा नगर निगम से अनुमति लिए बिना ही अस्पताल में कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर वार्ड 45 की पार्षद सोनिला मिमरोट ने एक महीने पहले ही निगमायुक्त से शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि यहां बिना मंजूरी के अवैध निर्माण हो रहा है और पार्किंग एरिया को कवर कर टीनशेड बना लिया गया है।

इसके अलावा पार्किंग के नाम पर छोड़ी गई खाली जमीन पर भी आठ से दस फीट तक कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद निगम ने काम रोका, लेकिन कारगर कार्रवाई नहीं हुई। इससे निर्माणकर्ता अस्पताल प्रबंधन के हौसले बढ़ गए और उसने दोबारा काम शुरू करा दिया।

मरीजों की अनदेखी
सीएचएल अस्पताल के पास पहले से नगर निगम की अनुमति नहीं है। इसके अलावा अस्पताल खासतौर पर हार्ट पेशेंट्स के इलाज के लिए है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों की अनदेखी की जा रही है।

इस तरह खुलेआम यहां के इलाज के प्रोटोकॉल को नजरअंदाज किया जा रहा है। हैवी मशीनों, कटर और ड्रिल से काम हो रहा है, जिससे आईसीयू में भर्ती मरीजों को परेशानियां बढ़ गई हैं।

मरीजों को संक्रमण का खतरा- इस मामले में सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी का कहना है कि निर्माण कार्य को लेकर पहले शिकायत आई थी और नोटिस भी दिया था। उन्होंने 15 दिन में काम पूरा करने की बात कही थी, लेकिन समय सीमा पूरी हो गई।

अब जिम्मेदारों के पास इसका कोई जवाब नहीं है कि जब मरीज भर्ती हैं तो अस्पताल में निर्माण कैसे हो सकता है, ये प्रोटोकॉल के खिलाफ है। इससे मरीजों को संक्रमण का खतरा हो सकता है।

परिसर में हुआ हंगामा
बताया जाता है कि गत दिवस आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों ने अस्पताल में चल रही भारी मशीनों की आवाज पर आपत्ति जताई थी। इनके शोर से कई मरीजों की घबराहट बढ़ गई और हालत भी बिगड़ गई। इसके चलते मरीजों के परिजनों ने विरोध किया और सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट किए।

इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फोन करके काम रुकवाया। वहीं निगमायुक्त क्षितिज सिंघल पूरे मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।

प्रबंधन पर आरोप
गौरतलब है कि सीएचएल अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। इनमें आयुष्मान मरीजों से पैसे लेने के मामले भी शामिल हैं। बताया जाता है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा आयुष्मान धारक मरीजों से मनमानी राशि वसूल की गई है, इसके चलते अस्पताल प्रबंधन को एक महीने में तीन बार नोटिस भेजे गए हैं।

दो नोटिस सीधे भोपाल से आए हैं। इसके साथ ही रेडक्रॉस से भी पैसे लेने के लिए एस्टीमेट बनाकर कलेक्टर को भेजा गया है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अब तक किसी भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

31 minutes ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 17 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 17 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 18 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 18 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 18 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 18 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 18 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 19 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 19 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 19 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 19 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 19 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 19 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 19 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 19 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 19 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!