ओसवाल बाप-बेटे एक बार फिर आए विवादों के घेरे में: देवास के बाद सिमरोल में भी जमीन धोखाधड़ी की आहट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जर, जोरू और जमीन ये तीन कारण सदियों से विवाद की जड़ रहे हैं। मौजूदा दौर में जमीन के आसमान छूते दामों के साथ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर में चर्चित ओसवाल बाप-बेटे पर कॉलोनी विकास के नाम पर किसानों से कथित धोखाधड़ी के आरोप और गहराते जा रहे हैं।
खुलासा फर्स्ट द्वारा पहले ही देवास जिले के किसानों से जुड़े एक बड़े जमीन सौदे में भुगतान न होने के मामले का खुलासा किया जा चुका है। अब सिमरोल क्षेत्र के नए पीड़ित किसानों ने खुलासा करते हुए अपनी पीड़ा सार्वजनिक की है।
सिमरोल क्षेत्र के कजलीगढ़ रोड स्थित तीन एकड़ भूमि को लेकर राकेशसिंह तोमर और स्थानीय किसानों मार्तंड राव, देवराम, गोपाल और रामचंद्र (निवासी ग्राम सिमरोल, तहसील महू, जिला इंदौर) के बीच सौदा तय हुआ था। यह सौदा 2 करोड़ 43 लाख रुपए प्रति एकड़ के आउटरेट (नकद भुगतान) पर किया गया था, जिसकी कुल कीमत लगभग 7 करोड़ 24 लाख आंकी गई। भुगतान की समय-सीमा दो वर्ष निर्धारित की गई थी।
बाद में ब्रोकर संजय परमार के माध्यम से राकेश तोमर की रेशो डील सार्थक पिता सुधीर ओसवाल से कराई गई। इसमें 40 प्रतिशत हिस्सा बिल्डर और 60 प्रतिशत किसानों का तय हुआ। चारों किसानों की सहमति से 60 लाख डिपॉजिट में सौदा तय हुआ, जिसमें प्रत्येक किसान को साढ़े 12 लाख रुपए देने की शर्त थी। कुल 50 लाख का भुगतान होना था, लेकिन शुरुआत में मात्र 2 लाख 50 हजार रुपए ही दिए गए।
विकास कार्य नहीं होने से किसानों में रोष
अनुबंध अनुसार ग्राम सिमरोल की भूमि (सर्वे क्रमांक 402/1, 402/2, 402/3) पर कॉलोनी विकास, बिजली, पानी, ड्रेनेज, सड़क, गार्डन और बाउंड्रीवॉल सहित समस्त कार्य ओसवाल बाप-बेटे को कराना थे। पीड़ित किसानों का आरोप है कि न तो विकास कार्य शुरू हुए और न ही भुगतान की शर्तों का पालन किया गया, जिससे वे स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
किस्तों में भुगतान, टीएनसी के बाद भी पैसे अटके
किसानों का आरोप है कि लगातार परेशान करने के बाद लगभग एक माह में 50 लाख रुपए किस्तों में दिए गए। एग्रीमेंट में टीएनसी स्वीकृति के समय 10 लाख रुपए अतिरिक्त भुगतान का प्रावधान था, लेकिन टीएनसी मंजूर हुए डेढ़ महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यह राशि अब तक नहीं दी गई।
ओसवाल की ओर से 50 लाख अग्रिम भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से दिखाया गया, जबकि शेष 6 करोड़ 50 लाख से अधिक की राशि समय पर नहीं चुकाई गई।
देवास प्रकरण में खुलासा 11 बीघा जमीन, 27 करोड़ की डील, मिले सिर्फ 41 लाख
इससे पहले खुलासा फर्स्ट ने देवास जिले में 11 बीघा जमीन के सौदे में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। आरोप है कि 2 करोड़ 45 लाख प्रति बीघा के हिसाब से 27 करोड़ रुपए से अधिक की डील हुई, लेकिन किसानों को कुल मिलाकर केवल 41 लाख ही दिए गए।
पीड़ित किसानों का कहना था कि टोकन मनी देकर जमीन को जानबूझकर विवाद में डाला गया। न पूरा भुगतान हुआ, न कोई ठोस जवाब मिला। अब फोन कॉल और मुलाकात दोनों ही बंद कर दिए गए।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!