खबर
Top News

इंदौर में नियमों का खुला उल्लंघन अफसरों की चुप्पी सवालों के घेरे में: सरकारी जमीन से सटे क्षेत्र में खड़ा हो गया बहुमंजिला भवन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जनवरी 2026, 6:12 pm
शेयर करें:
इंदौर में नियमों का खुला उल्लंघन अफसरों की चुप्पी सवालों के घेरे में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे के मामलों के लगातार खुलासों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी अब संदेह को जन्म देने लगी है। ताज़ा मामला इंदौर के कास्बा क्षेत्र का है, जहाँ स्वीकृत लेआउट, राजस्व नक्शों और मौके की वास्तविक स्थिति में ज़मीन-आसमान का अंतर साफ दिखाई देता है। हैरानी की बात यह है कि शिकायतें और दस्तावेज़ सामने होने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्वीकृत लेआउट कुछ और, निर्माण कुछ और दस्तावेज़ों में प्रस्तुत स्वीकृत लेआउट प्लान के अनुसार जिस क्षेत्र में सीमित निर्माण और खुली भूमि का प्रावधान था, उसी स्थान पर मौके पर बहुमंजिला इमारत खड़ी कर दी गई। भवन की ऊँचाई, कवर्ड एरिया और सेटबैक—तीनों ही नियमों का खुला उल्लंघन दिखाई देता है। सवाल यह है कि जब स्वीकृत सीमाएं स्पष्ट थीं, तो नियमों को ताक पर रखकर यह निर्माण आखिर कैसे खड़ा हो गया?

राजस्व नक्शों और मौके की वास्तविक स्थिति में ज़मीन-आसमान का अंतर साफ दिखाई देता है।

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का संदेह
राजस्व नक्शे और खसरा विवरण संकेत देते हैं कि निर्माण स्थल से सटी अथवा उसमें शामिल कुछ भूमि सरकारी श्रेणी में दर्ज है। इसके बावजूद वहां पक्का निर्माण कर लिया। यदि यह भूमि निजी नहीं थी, तो निर्माण अनुमति कैसे दी? और यदि अनुमति नहीं थी, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

मौके की स्थिति खोल रही है पूरी पोल
स्थल निरीक्षण में साफ नजर आता है कि भवन का बड़ा हिस्सा स्वीकृत योजना से बाहर जाकर बनाया गया है। आसपास के खाली और हरित क्षेत्र में सीधा हस्तक्षेप किया गया है। यह स्थिति न केवल नगर एवं ग्राम निवेश नियमों का उल्लंघन है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

प्रशासनिक चुप्पी से मिलीभगत की आशंका
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े निर्माण कार्य के दौरान नगर निगम, तहसील और राजस्व विभाग की नजर आखिर कहां थी? स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना प्रशासनिक संरक्षण के इस स्तर का निर्माण संभव नहीं है। अब तक कोई कार्रवाई न होना इस आशंका को और मजबूत करता है कि कहीं न कहीं मिलीभगत का खेल चल रहा है।

यह भूमि तहसील राऊ, जिला इंदौर के अंतर्गत खसरा नंबर 1397/मिन-1, रकबा 0.202 हेक्टेयर है। भूमि स्वामी के रूप में मेसर्स राघव एसोसिएट्स (भागीदारी फर्म), 519 नर्सिंग वार्ड जबलपुर—तर्फे शकुंतलाबाई पति कन्हैयालाल बड़े, अनिल पिता एस.के.डी. सोनी, मनीष व मनोज पिता के.डी. सोनी तथा धर्मेंद्र पिता के.एल. बड़े के नाम दर्ज हैं।

वर्ष 2019 में हक त्याग पत्र के आधार पर तहसीलदार द्वारा नामांतरण स्वीकार किया गया, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जो भूमि पूर्व में नदी क्षेत्र में और वर्तमान में नाले से लगी हुई बताई जा रही है, वहां बहुमंजिला निर्माण की अनुमति किन आधारों पर दी गई?

अब जवाब जरूरी
दस्तावेज़, नक्शे और ज़मीनी सच्चाई सामने आने के बाद भी यदि प्रशासन मौन है, तो यह कानून के साथ मज़ाक से कम नहीं। सवाल उठता है—

क्या नियम सिर्फ आम नागरिकों के लिए हैं?

क्या प्रभावशाली बिल्डरों के लिए अलग कानून है?

और कब तय होगी जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही?

यदि शहर में अवैध निर्माण इसी तरह अनदेखे किए जाते रहे, तो आने वाले समय में इंदौर का शहरी ढांचा और कानून व्यवस्था दोनों ही गंभीर संकट में पड़ सकते हैं।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 4 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 4 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 4 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 4 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 4 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 5 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 5 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 5 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 5 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 5 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 5 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 5 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 5 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 5 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 5 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 5 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 6 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 6 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!