इस प्रसिद्ध मंदिर में ऑनलाइन बुकिंग शुरू: 300 रुपए में शीघ्र दर्शन 17 अगस्त को रात 12 बजे खुलेंगे पट; श्रद्धालु 11 स्लॉट में चुन सकेंगे दर्शन का समय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 17 अगस्त की रात 12 बजे खुलेंगे। इसी दिन श्रावण का तीसरा सोमवार और भगवान महाकाल की सवारी होने से उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
इसे देखते हुए मंदिर में शीघ्र दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए श्रद्धालुओं को 300 रुपए शुल्क देना होगा।
11 स्लॉट में चुन सकेंगे समय
शीघ्र दर्शन के लिए श्रद्धालु महाकाल मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर दर्ज कर पासवर्ड बनाएंगे। इसके बाद रात 12 बजे से अगले 24 घंटे के लिए 11 अलग-अलग टाइम स्लॉट उपलब्ध होंगे।
श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट चुनकर बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।
250 से बढ़कर 300 रुपए हुआ शुल्क
नागचंद्रेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन का शुल्क पहले 250 रुपए था, जिसे इस बार बढ़ाकर 300 रुपए कर दिया गया है। समय-आधारित स्लॉट व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को लंबी कतार से राहत देना व भीड़ को व्यवस्थित करना है।
गेट नंबर-5 से मिलेगा प्रवेश
महाकाल मंदिर की सहायक प्रशासक सिम्मी यादव के अनुसार, शीघ्र दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को हरसिद्धि पाल से बड़ा गणेश गली होते हुए गेट नंबर-5 से प्रवेश दिया जाएगा। बुकिंग का प्रिंट आउट साथ लाना अनिवार्य होगा।
मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं से निर्धारित समय और प्रवेश द्वार का पालन करने की अपील की गई है।
मंदिर समिति ने टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट से बुक करने और किसी अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है।
संबंधित समाचार

AI से महाकाल मंदिर के गर्भगृह की बनाई तस्वीर पर विवाद:योग गुरु ने थाने में की शिकायत; फेसबुक पोस्ट में खुद को जलाधारी पर खड़े होकर अभिषेक करते दिखाया, विरोध के बाद हटाई गई पोस्ट

टीआई हत्याकांड में लगातार आगे बढ़ रही पुलिस की जांच:तीन आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई; शराब तस्करी नेटवर्क और आर्थिक लेन-देन की जांच तेज

डीजे की आवाज कम कराना बन गया मौत का कारण:पड़ोसी से हुआ था विवाद; आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार

शराब तस्करी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर निशाना:गुजरात सीमा पर तस्करी के 163 मामले दर्ज होने का दावा; आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई:प्लॉट विवाद से लेकर चिकित्सा सहायता तक पहुंचे मामले; अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

वीडियो देखिये, गर्भवती गाय की इस तरह कराई गोद भराई:गांव को दिया भोज; किसान परिवार की अनूठी पहल

वीडियो देखिये, जमीन पर लेट गए श्रद्धालु:ऊपर से गुजरा सजे-धजे गाय-बैलों का झुंड; आदिवासी अंचल में अनोखे ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम

वीडियो देखिये, आज रात बाबा केदार की उत्सव डोली गर्भगृह में विराजेगी:कल सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

MP TET परीक्षा 20 दिसंबर को होगी:34 हजार शिक्षकों ने भरा है फॉर्म

वीडियो देखिये, मामूली बात पर दो पक्षों में भिड़ंत:जमकर चले पत्थर; कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियो देखिये, आदिवासी समाज को नेतृत्व में भागीदारी देने का दावा:मुख्यमंत्री बोले- केंद्र और प्रदेश की कैबिनेट में जनजातीय प्रतिनिधियों को दी जगह

वीडियो देखिये, प्रदेश अध्यक्ष की मुख्यमंत्री के साथ मीडिया से बातचीत:बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी भाजपा

7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत:दुष्कर्म के बाद हत्या, जंगल में मिला शव; पिता के साथ मजदूरी करता था आरोपी

धनतेरस पर गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर चमके:दोनों कीमती धातुओं में फिर तेजी दर्ज

बहन की शादी से 15 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग:दूध टैंकर की टक्कर से 19 वर्षीय छात्र की मौत

वीडियो देखिये, दिलजीत के शो की पुरानी टैक्स फाइल फिर चर्चा में:16 करोड़ की टिकट बिक्री का अनुमान; निगम को 90 लाख कम मिलने का दावा

वीडियो देखिये, बच्चों के सामने सांड ने महिला पर किया जानलेवा हमला:50 सेकंड तक जमीन पर पटककर कुचलता रहा; आवारा मवेशियों को लेकर चिंता बढ़ी

गोवर्धन पूजा विशेष:भगवान श्रीकृष्ण ने उठाया पर्वत और सिखाया प्रकृति से प्रेम का पाठ

रोशनी के त्योहार के बाद सांसों पर संकट:दीपावली की आतिशबाजी ने शहर की हवा में घोला धुआं; धुआं-धुआं हुआ देश का सबसे स्वच्छ शहर सांस लेना हुआ मुश्किल

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:इतने ग्राम कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली ले जाई जा रही थी खेप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!