खबर
Top News

अब निगम मुख्यालय में दो राजस्व अधिकारियों की तैनाती: अंतत, अपर आयुक्त फेरबदल करने में सफल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 फ़रवरी 2026, 5:05 pm
शेयर करें:
अब निगम मुख्यालय में दो राजस्व अधिकारियों की तैनाती

दूसरे विभागों के कर्मचारियों को सौंपी राजस्व विभाग में जिम्मेदारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निगम राजस्व विभाग में अपना प्रभाव जमाने और अपनी मंशा के अनुरूप कर्मचारियों की पदस्थापना के लिए लंबे से समय से प्रयासरत अपर आयुक्त के मंसूबे अंतत: पूरे हो गए। अब निगम मुख्यालय में एक की बजाय दो राजस्व अधिकारी मौजूद रहेंगे, दोनों ही अधिकारियों को 11-11 जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई दूसरे विभागों के कर्मचारियों को राजस्व विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई।

नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते ही अफसरों ने मनमानी करते हुए अपनी कमाई के रास्ते बना लिए हैं। इससे निगम का खजाना भले ही खाली हो, लेकिन अफसरों की जेब भर रही है। हाल ही में निगम राजस्व विभाग में अफसर और कर्मचारियों के बीच शुरू हुई नूराकुश्ती में अपर आयुक्त ने मातहत कर्मचारियों पर अपनी कामयाबी का परचम फहरा दिया है।

11-11 जोन की जिम्मेदारी सौंपी- निगम अपर आयुक्त ने निगमायुक्त पर अपना प्रभाव जमाकर निगम में नई व्यवस्था शुरू करा दी है। इसके तहत अब निगम मुख्यालय में दो राजस्व अधिकारी पदस्थ रहेंगे। इस तरह शहर के 22 जोनल कार्यालय को दो अधिकारियों के बीच बांटकर 11-11 जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ज्ञात रहे कि मौजूदा में अजीम खान मुख्यालय के राजस्व अधिकारी का जिम्मा संभाल रहे थे, लेकिन निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने आदेश जारी कर एक और राजस्व अधिकारी मयूर पाटिल को भी मुख्यालय में पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इससे अब राजस्व विभाग के दो अफसर जोन के कामकाज की निगरानी करेंगे।

नई जिम्मेदारी - अपर आयुक्त राजस्व विभाग ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर अपना प्रभाव जमाने के लिए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को गुमराह कर दूसरे विभागों में कार्यरत राजस्व विभाग के कर्मचारियों को नए सिरे से राजस्व विभाग में नई जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके चलते परिषद कार्यालय में पदस्थ एआरओ कपिल दुबे, रिमूवल में तैनात एआरओ प्रणव तिवारी, रिमूवल में पदस्थ एआरओ ललित भावसार और शाला प्रकोष्ठ में कार्यरत दरोगा गौतम मालवीय को राजस्व विभाग की मुख्यधारा में शामिल कर दिया है।

प्रभाव का खेल
निगम राजस्व विभाग में फेरबदल किए जाने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि निगम राजस्व विभाग का अफसर निगमायुक्त को अपने प्रभाव में लेने में सफल रहा है। इसके चलते वह मुख्यालय में नई व्यवस्था लागू करने और दूसरे विभागों में कामकाज कर रहे राजस्व कर्मचारियों को वापस मूल विभाग में लाने में सफल रहा है।

हालांकि ऐसा पहला मौका नहीं है जब निगमायुक्त ने अपर आयुक्त के सुर में सुर मिलाया है। पहले भी राजस्व विभाग के लिए जारी आदेश में अपर आयुक्त की मंशा के अनुरूप ही पदस्थापनाएं की गई थीं।

विरोधियों पर निशाना
निगम राजस्व विभाग के अपर आयुक्त ने राजस्व विभाग में चल रही नूराकुश्ती में मातहत अफसरों को दिखा दिया है कि वह अपने मंसूबे किसी भी तरह पूरे कर सकता है। इसके लिए वह कुछ भी कर सकता है। उसके हर मंसूबे को पूरा करने में निगमायुक्त का साथ भी उसे मिला हुआ है।

इससे यह चर्चा शुरू हो गई है कि आने वाले दिनो में अपर आयुक्त अपने चहेते दागी अफसरो को कुर्सी पर बिठाने के लिए सहायक राजस्व अधिकारियो में फेरबदल की योजना बना सकता है। इस तरह एक अफसर की अफसरशाही को फायदा पहुंचाने में किसी न किसी रूप में निगमायुक्त की सहमति को लेकर भी चर्चा जोरो पर है।



टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 16 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 16 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 16 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 17 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 17 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 17 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 17 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 17 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 17 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 17 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 17 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 17 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 17 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 18 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 18 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 18 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 18 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!