बीमा नहीं तो पेट्रोल नहीं: सुप्रीम कोर्ट सख्त; करोड़ों कार-बाइक पर नजर, बदलेंगे इंश्योरेंस के नियम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट ने वाहनों के अनिवार्य थर्ड पार्टी बीमा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और IRDAI को ऐसा पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया है, जिसके तहत बिना वैध थर्ड पार्टी इंश्योरेंस वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगाने की व्यवस्था की जा सके
हाईवे कैमरे पकड़ेंगे बिना बीमा वाहन
जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने बीमा नियमों के पालन के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। हाईवे और प्रमुख सड़कों पर लगे कैमरों को वाहन पोर्टल और इंश्योरेंस इंफॉर्मेशन ब्यूरो से जोड़ने की व्यवस्था पर काम करने को कहा गया है। बिना बीमा वाले वाहनों की पहचान होने पर ऑटोमेटिक ई-चालान की व्यवस्था भी की जा सकती है।
16.54 करोड़ वाहन बिना वैध बीमा
कोर्ट के सामने रखे आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 30.48 करोड़ वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 16.54 करोड़ वाहनों के पास वैध बीमा नहीं है। यानी करीब 56 प्रतिशत वाहन बिना वैध बीमा के चल रहे हैं। कोर्ट ने इसे सड़क सुरक्षा और हादसा पीड़ितों के मुआवजे के लिहाज से गंभीर स्थिति माना।
पुलिस को रियल टाइम बीमा जांच की सुविधा
कोर्ट ने पुलिसकर्मियों को वाहनों के बीमा की तत्काल जांच के लिए ऐप या हैंडहेल्ड डिवाइस उपलब्ध कराने की दिशा में भी कदम उठाने को कहा है। इससे मौके पर ही पता लगाया जा सकेगा कि वाहन का थर्ड पार्टी बीमा वैध है या नहीं।
2018 से लागू है लंबी अवधि का बीमा
नई गाड़ियों के लिए लंबी अवधि के थर्ड पार्टी बीमा की व्यवस्था 2018 से लागू है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहन बिना वैध बीमा के चल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के ताजा निर्देशों का उद्देश्य बीमा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क हादसों के पीड़ितों के हितों की रक्षा करना है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!