नितिन रोचलानी खुद नौ लोगों को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा था: रजिस्ट्री के बाद चेक और आरटीजीएस से तीन माह तक पेमेंट करता रहा पीड़ित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुद का बताकर विवादित प्लॉट का करोड़ों में सौदा कर किसानों से रजिस्ट्री करवाकर करोड़ों ठगने के मामले में पीड़ित महेंद्र जैसवाल का आरोप हैं ठग नितिन रोचलानी रजिस्ट्री वाले दिन नौ लोगों को खुद की कारों में लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा था।
जहां रजिस्ट्री के बाद उसने मुझसे चेक लेकर उन नौ लोगों को दिए थे। खुद को शहर का चर्चित कॉलोनाइजर और रुद्राक्ष ग्रुप का चेयरमैन बताने वाला नितिन रोचलानी भरोसे में लेकर धोखाधड़ी करेगा, ऐसी कल्पना भी नहीं की थी।
जैसवाल के मुताबिक सौदे (एग्रीमेंट) के समय नितिन रोचलानी को कुछ अमाउंट चेक से दिया था। जिस दिन रजिस्ट्री होना थी उस दिन ढक्कन वाला कुआं स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पर मुझे नितिन रोचलानी से ही पता चला था उक्त प्लॉट 9 लोगों के नाम पर है।
रुद्राक्ष ग्रुप के नितिन रोचलानी ने भरोसे में लिया और कहा उक्त प्लॉट के मालिक गौराबाई पति स्व. सालगराम, उनके बेटे राधेश्याम, इंदरसिंग बेटी लीलाबाई, सोरमबाई पिता स्व. सालगराम, मांगबाई उर्फ मांगूबाई पति प्रेमसिंह, कल्पना पति कल्याण, राहुल पिता कल्याण और कपिल पिता कल्याण सभी निवासी मानवता नगर, बिचौली हप्सी हैं। इनके नाम पर रजिस्ट्री है ये सभी उक्त प्लॉट बेचने के लिए राजी हैं। रजिस्ट्री आपके नाम पर करवा लो।
रजिस्ट्री के बाद नितिन रोचलानी को अलग अलग तारीख के चेक दिए थे, जो उसने किसानों को दे दिए थे। फिर अपनी कार से सभी को ले गया था। उन सभी को नितिन रोचलानी ही अपनी कार में लेकर लेकर आया भी था।
रजिस्ट्री के बाद नितिन रोचलानी को दिए चेक अलग अलग समय में क्लियर होते गए। यह प्रोसेस तीन माह तक चली। जब रुद्राक्ष ग्रुप के नितिन रोचलानी से कहा उक्त प्लॉट का पूर्ण भुगतान हो चुका हैं।
यह है मामला
पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर को की शिकायत में बताया 21 फरवरी 2025 को 10 हजार स्क्वेयर फीट भूमि का विक्रय-पत्र पंजीकृत कराया गया। यह सौदा उसके पार्टनर रवि तकतानी के साले रुद्राक्ष ग्रुप के नितिन रोचलानी के माध्यम से हुआ।
रजिस्ट्री के समय नितिन ने नौ किसानों को उपस्थित कराकर उनसे सीधे रजिस्ट्री करवाई और भरोसा दिलाया उसने सौदा कर लिया है। पारिवारिक और व्यावसायिक संबंधों के चलते अतिरिक्त जांच-पड़ताल पर जोर नहीं दिया—जो बाद में भारी पड़ गया।
शिकायत में नितिन रोचलानी को इस पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बताया गया है। आरोप है उसने खुद सामने आए बिना किसानों/विक्रेताओं के नाम से रजिस्ट्री कराई और पर्दे के पीछे से पूरे सौदे को नियंत्रित किया। इसी रणनीति के तहत विवादित जमीन को निर्विवाद बताकर बेचा गया और उससे करोड़ों की राशि ठग ली ।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!