नर्मदा जयंती पर हुए हत्याकांड में नया मोड़: पीएम से पुष्टि के बाद दोस्तों की तलाश में पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नर्मदा जयंती के दिन ओंकारेश्वर गए तिलक नगर क्षेत्र के युवक मनीष भट्ट की मौत की जांच जैसे-जैसे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है मनीष की मौत डूबने नहीं हुई। साजिशन हत्या कर शव को नर्मदा में फेंका गया था। पोस्टमॉर्टम में हाथ-पैर बांधने के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। मनीष जिन दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर गया था, उनकी पहचान और गतिविधियां अब पुलिस की जांच में हैं। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर दोस्तों का कोई ठोस जवाब न देना और बाद में संपर्क से बाहर हो जाना, कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस उनकी कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाल रही है।
मुखबिरी एंगल से जांच तेज
जांच में खुलासा हुआ है मनीष भट्ट का संपर्क इंदौर के कुछ पुलिसकर्मियों से था। वह मुखबिरी करता था। इसी एंगल पर पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं मुखबिर होने के शक में तो हत्या नहीं की गई।
इस दिशा में पुराने विवाद, आपराधिक नेटवर्क और हालिया गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों ने आशंका जताई है मनीष को कहीं और मारकर शव नर्मदा में फेंका गया।
उन्होंने निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग की है।मंधाता पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डाटा के आधार पर जल्द ही संदिग्धों को चिह्नित किया जाएगा।
संबंधित समाचार

अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान 9 वर्षीय मासूम की मौत:अस्पताल में हंगामा; परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, इकलौते बेटे को खोने से परिवार सदमे में

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र:32 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा

खीरे की खेती से 24 गुना कमाया मुनाफा:इस योजना से मजबूत हो रही किसानों की आर्थिक स्थिति

मुख्यमंत्री ने पीतांबरा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना:डॉ. यादव ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना

कपड़ा व्यापारी पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला:तीन सेकंड में चाकू से किए दो वार; पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

पहले गला दबाया,फिर पेंचकस से किए वार:प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

केस रफा-दफा करने के लिए 1500 रुपये की मांगी रिश्वत:कोटवार को लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

सड़क हादसा:श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर; इतने की मौत, तीन की हालत गंभीर

खतरा बढ़ा:एक महीने में इतने बच्चों की मौत, इतने में संक्रमण की पुष्टि; वैक्सीन उपलब्ध नहीं

महिलाओं से ठगी:डिजाइन कॉपी कराने का झांसा देकर फरार; लाखों के आभूषण ले जाने का दावा

बद्रीनाथ धाम दान चोरी मामला:SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; एक नहीं कई बार हुई कथित हेराफेरी

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर पलटवार:बोले-राजनीति में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और ऐसी भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं

पहली तेज बारिश में ही बह गया 2 करोड़ की लागत से बना स्टॉपडेम:सांवेर विधानसभा में शिप्रा नदी पर बने डेम की गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न

अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; अभिमत बदलने के बदले रुपए मांगने का आरोप

मैं लगातार तीसरे साल पौधारोपण अभियान में शामिल हो रहा हूं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:बीएसएफ की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर हुआ 21 लाख पौधारोपण के संकल्प का शुभारंभ

प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग:28 टैंकर व फायर ब्रिगेड की पांच दमकलें जुटीं

अहम मामला:जस्टिस ने खुद को सुनवाई से किया अलग; अब नई स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

नहीं रुक रही सरकारी राशन की कालाबाजारी, फिर पकड़ी गई

6 साल पुरानी ड्रग्स की फाइल फिर खुली:नाना पटवारी की बढ़ेगी मुश्किलें

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है नरोत्तम मिश्रा का नाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!