लापरवाही पर गिरेगी गाज: विद्यार्थियों के लिए अभिभावक की भूमिका में नजर आएंगे अफसर
KHULASA FIRST
संवाददाता

छात्रों को मिलेगा ‘अपनत्व’ का संबल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रशासन अब कागजी फाइलों से निकलकर मानवीय संवेदनाओं और धरातल की समस्याओं के समाधान की ओर कदम बढ़ा रहा है। जिले के छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और मानसिक स्वास्थ्य को संबल प्रदान करने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने ‘अपनत्व’ अभियान का शंखनाद किया है।
इस अभिनव पहल के तहत प्रशासनिक अधिकारी केवल निरीक्षणकर्ता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए अभिभावक की भूमिका में नजर आएंगे। वे न केवल होस्टलों की बुनियादी सुविधाओं जैसे प्रकाश, स्वच्छता और सुरक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे, बल्कि सीधे छात्रों से संवाद कर उनकी व्यक्तिगत और शैक्षणिक समस्याओं का निराकरण भी करेंगे।
सोमवार को समय-सीमा पत्रों (टीएल) की उच्च स्तरीय बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विकास और जनसेवा में किसी भी स्तर की शिथिलता अक्षम्य होगी। प्रशासनिक कार्यप्रणाली में शुचिता और जवाबदेही तय करने के लिए बैठक में कड़े तेवर देखने को मिले।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले विभागों और अधिकारियों को न केवल फटकार लगाई गई, बल्कि गंभीर लापरवाही पर तत्काल पेनल्टी भी अधिरोपित की गई।
शहर से ब्लैक स्पॉट्स को समाप्त करें- शहर की नब्ज और पर्यावरण को लेकर भी प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को दो टूक चेतावनी देते हुए कलेक्टर ने ईटीपी प्लांट के संचालन को अनिवार्य बताया है। मानकों का उल्लंघन करने वाली फैक्ट्रियों पर सीलिंग और एफआईआर जैसी कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, इंदौर की सुगम यातायात व्यवस्था के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त समन्वय से ब्लैक स्पॉट्स को समाप्त करने, लेफ्ट टर्न फ्री करने और लिंक रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना पर युद्ध स्तर पर कार्य करने की बात कही गई। फ्लायओवरों के निर्माण की समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए प्रशासन अब ईज ऑफ लिविंग के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में अग्रसर है।
विशेष जांच समिति का गठन किया
यही नहीं शिकायतों के लंबित रहने के कारणों की गहराई से जांच के लिए जॉइंट कलेक्टर की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है, जो देरी के उत्तरदायी कारकों का विश्लेषण करेगी। शासन का लक्ष्य स्पष्ट है शिकायतों का केवल निराकरण न हो, बल्कि वह गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक हो। ‘संकल्प से समाधान’ अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति तक पहुंचाकर शत-प्रतिशत संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!