खबर
Top News

बोरिंग से ऐसे जहर बना नर्मदा का पानी: सीवरेज से नर्मदा लाइन में पहुंचा; अब तक हो चुकी है 20 लोगों की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जनवरी 2026, 5:15 pm
शेयर करें:
बोरिंग से ऐसे जहर बना नर्मदा का पानी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में गंदे पानी से फैली गंभीर बीमारी ने भयावह रूप ले लिया है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 429 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

त्रासदी बैक्टीरिया के कारण हुई
नगर निगम और जिला प्रशासन की जांच में सामने आया है कि यह त्रासदी किसी फैक्ट्री के केमिकल से नहीं, बल्कि घातक फीकल कोलिफॉर्म बैक्टीरिया के कारण हुई।

पानी सीवरेज से दूषित हुआ
शुरुआत में आशंका थी कि पानी में औद्योगिक रसायन मिले हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट में हैवी मेटल, पीएच लेवल, क्लोराइड और टीडीएस सभी मानक सही पाए गए। इससे साफ हुआ कि पानी में कोई केमिकल नहीं था, बल्कि यह सीवरेज से दूषित हुआ था।

बोरिंग बनी जहर की वजह
भागीरथपुरा क्षेत्र में कुल 516 बोरिंग हैं, जिनमें 400 निजी और 116 सरकारी हैं। अब तक करीब 60 बोरिंग की जांच की गई, जिसमें 35 बोरिंग के सैंपल फेल पाए गए। इन सभी में फीकल कोलिफॉर्म बैक्टीरिया मिला, जो मानव मल से उत्पन्न होता है।

बीमारी पूरे इलाके में फैल गई
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कई बोरिंग के कनेक्शन अवैध रूप से नर्मदा की मेन पाइपलाइन से जुड़े हुए थे। सीवरेज लाइन से संपर्क में आने पर जब बोरिंग का पानी दूषित हुआ, तो उसी दूषित पानी ने नर्मदा जल आपूर्ति को भी प्रदूषित कर दिया, जिससे बीमारी पूरे इलाके में फैल गई।

पार्षद की गली में भी मिला बैक्टीरिया
जिन बोरिंग में बैक्टीरिया पाया गया, उनमें वार्ड 11, जोन-4 के पार्षद कमल बाघेला की गली की बोरिंग भी शामिल है। यहां कोलिफॉर्म बैक्टीरिया की संख्या 86 पाई गई, जबकि मानक अनुसार यह शून्य होनी चाहिए थी।

सबसे अधिक खतरनाक स्थिति मकान नंबर 1026, न्यू बस्ती, पटेल किराना वाली गली की बोरिंग में मिली, जहां बैक्टीरिया की संख्या 350 तक पहुंच गई। विशेषज्ञों के अनुसार इस पानी का एक घूंट भी किसी व्यक्ति को गंभीर रूप से बीमार कर सकता था।

अवैध टॉयलेट ने बढ़ाई समस्या
जांच में यह भी सामने आया कि मेन टंकी के पास बनी पुलिस चौकी का अवैध टॉयलेट, जो बिना सेप्टिक टैंक के बनाया गया था, लगातार मल-मूत्र को नीचे गुजर रही पाइपलाइन में छोड़ रहा था।

पाइपलाइन में लीकेज के चलते यह गंदगी नर्मदा की सप्लाई में मिलती रही और घरों तक पहुंचती रही।

प्रशासन की कार्रवाई
इंदौर जिला प्रशासन ने दूषित बोरिंग पर रेड मार्क लगाकर पानी के उपयोग पर रोक लगा दी है। सभी प्रभावित बोरिंग में क्लोरीन फ्लशिंग की गई, हालांकि पानी अभी भी पीने योग्य नहीं है।

प्रशासन ने घातक बोरिंग के कनेक्शन काट दिए हैं और नर्मदा लाइन से जुड़े अवैध कनेक्शन भी हटाए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए पूरे क्षेत्र की जल आपूर्ति प्रणाली की विस्तृत जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

8 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

20 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

24 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

26 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

32 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

32 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

35 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

43 minutes ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 1 hour ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 1 hour ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!