खबर
Top News

10 साल बाद हत्याकांड का खुलासा: लूट के बाद हत्या; शव जलाकर फेंका था, दो आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 9:02 pm
शेयर करें:
10 साल बाद हत्याकांड का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना पुलिस ने वर्ष 2015 के एक हत्याकांड का करीब 10 साल बाद खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दौलतबाग निवासी अकील उर्फ नाइट्रा और गोहर कॉलोनी निवासी आरिफ उर्फ नाइट्रा को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 17 वर्षीय नाबालिग की लूट के इरादे से हत्या करने का आरोप है। मामले में शामिल तीसरे आरोपी परवेज की मौत हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2015 में आरोपियों ने नाबालिग से सोने का पेंडल, चांदी की चेन और अन्य सामान लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बायपास पर ले जाकर जला दिया था। पुलिस को शव जली हुई हालत में मिला था। लंबे समय तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर करीब दो साल बाद केस की फाइल बंद कर दी गई थी।

नशे में हत्याकांड की बात करना पड़ा भारी
टीआई मनोज सेंधव की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अकील किसी दुकान पर नशे की हालत में वर्ष 2015 के इस हत्याकांड को लेकर बात कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। पूछताछ में कथित तौर पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी आरिफ को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने नाबालिग से लूटे गए सामान के बारे में भी जानकारी दी। उसकी बाइक को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था।

कई बार पुलिस की गिरफ्त में आया, फिर भी नहीं मिला सुराग
पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के बाद अकील के खिलाफ उज्जैन, लसूड़िया, एमआईजी और कनाड़िया थानों में कई मामले दर्ज हुए और वह कई बार गिरफ्तार भी हुआ। 2024 में खजराना पुलिस ने उसे अवैध हथियार सहित अन्य मामले में दो बार पकड़ा था, लेकिन पूछताछ के दौरान पुराने हत्याकांड का सुराग नहीं मिल सका।

वहीं, आरिफ भी वर्ष 2015 में चोरी के एक मामले में खजराना पुलिस की गिरफ्त में आया था। इसके बावजूद उस समय हत्याकांड से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आ सकी।

अब मुखबिर की सूचना और पूछताछ के बाद करीब एक दशक पुराने इस मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 17 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 17 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 17 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 18 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 18 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 18 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 18 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 18 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 18 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 18 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 18 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 19 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 19 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 19 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 19 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 19 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 19 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 19 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!