20 मौतों के बाद भी नहीं जागा नगर निगम: कीड़े मिले पानी की सप्लाई जारी; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा जल त्रासदी के दौरान नर्मदा पाइपलाइन में ड्रेनेज का गंदा पानी मिलने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार क्षेत्र को क्षेत्रीय महामारी घोषित किया गया है।
टैंकरों से उपलब्ध कराया जा रहा पानी
लोगों के स्वास्थ्य और संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए नर्मदा का पीने योग्य पानी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नर्मदा जल आपूर्ति बंद होने के बाद इंदौर नगर निगम द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
अस्वच्छ टैंकर कर रहे सप्लाई
लेकिन इन टैंकरों की स्वच्छता और गुणवत्ता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले भी आरोप लग चुके हैं कि अयोग्य और गंदे टैंकरों से पीने का पानी वितरित किया जा रहा है।
सवाल उठने पर नगर निगम ने केवल औपचारिक कार्रवाई करते हुए टैंकरों पर रंग-रोगन करा दिया, जबकि हकीकत में वही पुराने और अस्वच्छ टैंकर आज भी क्षेत्र में पानी की सप्लाई कर रहे हैं।
पानी में कीड़े तैरते हुए दिखाई दिए
इसी बीच भागीरथपुरा क्षेत्र की पुरानी चौकी वाली गली में रहने वाले महेंद्र पाठक ने एक गंभीर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जिस टैंकर से पीने का पानी वितरित किया जा रहा था, उसमें कीड़े तैरते हुए दिखाई दिए।
वीडियो आया सामने
इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पहले ही क्षेत्रीय महामारी घोषित हो चुके भागीरथपुरा में एक बार फिर दूषित और कीड़े युक्त पानी की आपूर्ति सामने आने से रहवासियों की जान पर खतरा मंडराने लगा है।
जनता की जान से खिलवाड़ किया जा रहा
इस घटना ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय राजनेता केवल कमीशनखोरी में लिप्त हैं और भोली-भाली जनता की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
एफआईआर की तैयारी
मामला उजागर होने के बाद अब राजनीतिक दलों से जुड़े जिम्मेदार लोगों पर भी एफआईआर दर्ज किए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्षेत्रवासी दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और शुद्ध पेयजल की तत्काल, स्थायी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!