अधूरे दस्तावेजों से दे दी एमपी पब्लिक स्कूल को मान्यता: आरटीआई में जानकारी मांगने पर हुआ खुलासा; जेडी कार्यालय में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संभागीय संयुक्त संचालक और लिपिक ने एक निजी स्कूल को मान्यता देने के लिए जरूरी दस्तावेज लिए बिना ही मान्यता जारी कर दी। इसका खुलासा आरटीआई में मांगी गई जानकारी के बाद हुआ। इस खुलासे के बाद जेडी कार्यालय में हड़कंप मच गया है। खास यह है कि स्कूल से कमीपूर्ति कराए बिना मान्यता देने वाले अधिकारी और कर्मचारी दोनों की मृत्यु हो गई। इससे मामले में बड़ा पेंच फंस गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग में स्कूलों की मान्यता को लेकर बड़ा खेल होता है। जिम्मेदार चाहे तो बिना दस्तावेज के ही मान्यता जारी कर देते हैं और उनकी मंशा नहीं है तो दस्तावेज होने के बाद भी मान्यता निरस्त कर अपील के लिए भेज दिया जाता है। इससे कुर्सी पर जमे अफसर और कर्मचारियों की जेब गर्म होती रहती है। स्कूल शिक्षा विभाग के ऐसे ही एक कारनामे का खुलासा जनहित में खुलासा फर्स्ट कर रहा है।
स्कूल से दस्तावेज मांगकर सौंप दिए
इस मामले में आरटीआई लगाकर जेडी कार्यालय से जानकारी चाही गई कि संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा वर्ष 2023 में एमपी पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल को मान्यता किन दस्तावेजों के आधार पर दी गई। इसके चलते जो दस्तावेज दिए गए उनमें कई दस्तावेज कम पाए गए।
आवेदक ने कमी पूर्ति संबंधी दस्तावेजों की मांग की तो जेडी कार्यालय के अफसरों ने स्कूल से दस्तावेज मांगकर आवेदक को सौंप दिए, लेकिन कार्यालय में रखी फाइल में निजी स्कूल की मान्यता सबंधी कमीपूर्ति के दस्तावेज न होने से पूरे कार्यालय में सनसनी फैल गई। अफसरों ने भी मामले में अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।
यह है मामला
बताया जाता है कि अशोक नगर स्थित एमपी पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल की मान्यता बिना कमीपूर्ति के ही जारी कर दी गई है। इसका खुलासा आरटीआई में हुआ तो विभाग में स्कूल की मान्यता फाईल खंगाली गई, लेकिन उसमें दस्तावेज नहीं मिले।
इससे यह दावा किया गया कि बिना दस्तावेजों के ही स्कूल को मान्यता जारी की गई है। वहीं विभाग ने लोक सूचना आयोग को स्पष्टीकरण देते हुए बताया है कि तत्कालीन संभागीय संयुक्त संचालक अनिल वर्मा और लिपिक दीपक भिंडोरिया की मृत्यु हो गई है।
मृत्यु के बाद पंचनामा बनाकर जब अलमारी खोली गई तो स्कूल की मान्यता फाइल में वह दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद दस्तावेजों की तलाश भी की गई, लेकिन जब दस्तावेज नहीं मिले तो संबंधित स्कूल संचालक से दस्तावेज लेकर आरटीआई आवेदक को सौंपे गए।
मनमानी का अंदेशा
संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में हाई स्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल की मान्यता संबंधी दस्तावेज न मिलने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि स्कूल शिक्षा विभाग में मान्यता का खेल बड़े पैमाने पर हो रहा है। अफसर की मेहरबानी से निजी स्कूल वाले बिना दस्तावेज प्रस्तुत किए मान्यता हासिल कर लेते हैं, जबकि पूरे दस्तावेज लगाने के बाद भी कई स्कूल संचालकों को अपील कर भोपाल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस तरह जेडी कार्यालय में मान्यता के लिए अफसरों की मनमानी जारी है।
दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं
जो दस्तावेज चाहे गए थे वह आरटीआई लगाने वाले को उपलब्ध करा दिए हैं। -किरनबाला चौहान, सहायक संचालक
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!