खबर
Top News

गणतंत्र दिवस की परेड से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दूर: 10 दिन के अवकाश पर मंत्री; पहली बार सूची से नाम नदारद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जनवरी 2026, 4:10 pm
शेयर करें:
गणतंत्र दिवस की परेड से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दूर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गणतंत्र दिवस के उल्लास और तिरंगे की आन-बान-शान के बीच इस बार मध्यप्रदेश की सियासी फिजांओं में एक बड़ी अनुपस्थिति चर्चा का केंद्र बन गई है। प्रदेश के दिग्गज नेता और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस बार 26 जनवरी को ध्वजारोहण नहीं करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूची ने मंगलवार शाम सबको चौंका दिया, जब मंत्रियों के नामों की फेहरिस्त से प्रदेश के इस कद्दावर चेहरे का नाम गायब मिला। उनके प्रभार वाले जिलों धार और सतना में अब शासन के प्रोटोकॉल के तहत कलेक्टर तिरंगा फहराकर सलामी लेंगे।

सत्ता के गलियारों में इस गैर-मौजूदगी को लेकर कयासों का बाजार गर्म था, लेकिन स्वयं मंत्री विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि वे 10 दिनों के अवकाश पर हैं। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अवकाश के कारणों का खुलासा नहीं किया, परंतु उनके कार्यालय से जारी एक मर्मस्पर्शी पत्र ने स्थिति साफ कर दी है।

पत्र के अनुसार, विजयवर्गीय परिवार में हुए निधन के कारण मंत्री ने अपने सभी सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। यह शोक की घड़ी ही वह वजह है जिसके चलते वे इस बार गणतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं।

आमतौर पर हर राष्ट्रीय पर्व पर अपनी सक्रियता और ऊर्जा के लिए पहचाने जाने वाले कैलाश विजयवर्गीय का इस तरह अचानक परिदृश्य से ओझल होना प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में एक रिक्तता पैदा कर गया है। जहां एक ओर राजधानी और जिलों में परेड की रिहर्सल अंतिम दौर में है, वहीं विजयवर्गीय का नाम सूची में न होना इस बार के आयोजन की सबसे बड़ी खबर बन गया है।

निजी शोक और पारिवारिक दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए मंत्री ने इस बार खुद को सरकारी चकाचौंध से दूर रखने का निर्णय लिया है, जो उनके व्यक्तित्व के एक संवेदनशील पहलू को भी दर्शाता है।

संबंधित समाचार

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

4 minutes ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

4 minutes ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

13 minutes ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

22 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

22 minutes ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

36 minutes ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

40 minutes ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

about 1 hour ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

about 1 hour ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

about 1 hour ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 1 hour ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 2 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 19 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 20 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 20 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 20 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 20 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 20 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!