खबर
Top News

नौका तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश: मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ; पानी के बीच बना फ्लोटिंग तिरंगा, खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अगस्त 2026, 3:31 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी भोपाल के बोट क्लब पर गुरुवार को भव्य नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ जैसे देशभक्ति गीतों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। धरती, जल और आसमान तक तिरंगे के रंगों से सजे नजर आए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौका तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया और खुद भी नौका में सवार होकर देशसेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पानी के बीच बना फ्लोटिंग तिरंगा
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण तालाब के बीच बनाया गया विशाल फ्लोटिंग तिरंगा रहा। आयोजकों के अनुसार, देश में पहली बार इस तरह तालाब के बीच तिरंगा प्रदर्शित किया गया।

वहीं युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग और कैनोइंग के जरिए शानदार प्रदर्शन किया। केनो स्लालम शो में खिलाड़ियों ने रोमांचक करतब दिखाकर तिरंगे को सलाम किया।

सीएम बोले- भारत अपनी क्षमता के साथ आगे बढ़ रहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बोट क्लब पर आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और देश अपनी क्षमता व सामर्थ्य के साथ समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की तीनों सेनाएं अद्भुत पराक्रम का प्रदर्शन कर रही हैं और भारत ने आज अभूतपूर्व सामर्थ्य हासिल किया है।

UCC को लेकर भी बोले
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने जा रही है। इससे राज्य में समानता की भावना मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि कानून की नजर में धर्म के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा और सभी नागरिकों के लिए समान कानून की व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों से राष्ट्रहित, एकता और देशसेवा के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान भी किया।

संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

12 minutes ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

21 minutes ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

33 minutes ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 1 hour ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 1 hour ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 1 hour ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 2 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 2 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 2 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 2 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 2 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 2 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 2 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 2 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 2 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 3 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 3 hours ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!