संघ और हिंदू संगठनों के लोग फोन कर बोल रहे- वंदे मातरम्: पार्षद रूबीना इकबाल ने बंद किया मोबाइल; लगाया आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
‘वंदे मातरम्’ को लेकर विवाद और गहरा रहा है। कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल ने लगातार आ रहे फोन से परेशान होकर मोबाइल फोन बंद कर दिया है। उनका आरोप है कि आरएसएस और अन्य हिंदू संगठनों के लोग उन्हें बार-बार कॉल कर ‘वंदे मातरम्’ बोलने के लिए कह रहे हैं।
रूबीना इकबाल के बेटे शाहबाज के अनुसार उनका मोबाइल नंबर विभिन्न ग्रुप्स में शेयर कर दिया गया है, जिसके बाद हर मिनट में कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाले लोग उनसे ‘वंदे मातरम्’ बोलने को कह रहे थे। इससे परेशान होकर उन्हें फोन स्विच ऑफ करना पड़ा। फिलहाल वह अपने बेटे के मोबाइल के जरिए ही संपर्क में हैं।
हिंदू संगठनों का विरोध तेज- इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। इससे पहले हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करते हुए फौजिया शेख अलीम के खिलाफ इनाम की घोषणा भी की थी। विवाद की शुरुआत तब हुई जब निगम के सत्र में फौजिया शेख देरी से पहुंचीं।
इस पर भाजपा पार्षद सुरेश कुरवाड़े ने टिप्पणी की, जिसके जवाब में फौजिया ने ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें सदन से बाहर कर दिया गया।
कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने- मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की व शिकायत दर्ज कराई। वहीं कांग्रेस संगठन ने भी सख्ती दिखाते हुए रुबीना इकबाल को पार्टी से निष्कासित करने के लिए भोपाल में पत्र भेज दिया है। साथ ही पार्टी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ को अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है।
बयान के बाद शुरू हुआ विवाद
पूरा मामला 8 अप्रैल को नगर निगम के बजट सत्र से शुरू हुआ। इसी दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम के बयान पर विवाद खड़ा हुआ था। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार करते हुए कहा था कि यह अनिवार्य नहीं है।
इसके बाद रूबीना इकबाल खान भी विवाद में कूद पड़ीं और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई उन्हें जबरदस्ती ‘वंदे मातरम्’ बोलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। उनके इस बयान के बाद विवाद और बढ़ गया।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!