खबर
Top News

आईटी की बड़ी कार्रवाई: छापे से सरकारी विभाग और अधिकारी बैचेन; ग्रुप के पास है हजारों करोड़ के ठेके

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जनवरी 2026, 5:25 pm
शेयर करें:
आईटी की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़क निर्माण से जुड़ी कंपनी बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के ठिकानों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। सपना-संगीता रोड स्थित कंपनी कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर के आवास पर शुक्रवार तड़के इनकम टैक्स की टीमें पहुंचीं और सर्वे की कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कंपनी से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

1986 में हुई थी ग्रुप की स्थापना
बता दें कि, बीआरजी इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप की बात की जाए तो इसकी स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2018 में यह प्राइवेट कंपनी से पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गई। बीआरजी इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ब्रिज किशोर गोयल हैं।

कंपनी में राजेंद्र गोयल और गोपाल गोयल होल-टाइम डायरेक्टर हैं, जबकि उप्पल गोयल और यश गोयल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इसके अलावा मोहित भंडारी, खुशबू पाटौदी, ब्रिज मोहन माहेश्वरी और रविंद्र करोडा नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

1423 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का दावा
ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक जून 2025 तक कंपनी के पास करीब 1423 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स के ऑर्डर हैं, जिन पर काम चल रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्रुप ने 515 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करने का दावा किया है।

यहां से मिले बड़े ठेके
बीआरजी ग्रुप को एमपीआरडीसी भोपाल से कन्नौद रोड का 118 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला है। रीवा पीडब्ल्यूडी से 107 करोड़ रुपए का कार्य, आईडीए इंदौर से स्कीम-136 में सड़क निर्माण और पीडब्ल्यूडी जबलपुर से बायपास निर्माण का काम भी कंपनी को मिला है।

इसके अलावा इंदौर नगर निगम से जेएनएनयूआरएम के तहत नैनोद प्रोजेक्ट, आईआईटी इंदौर और पीडब्ल्यूडी उज्जैन से जिला कोर्ट निर्माण का कार्य भी ग्रुप के पास है।

हवाला नेटवर्क से जुड़े इनपुट की चर्चा
सूत्रों का कहना है कि बीआरजी ग्रुप पर हाल ही में हुई कार्रवाई के पीछे हवाला नेटवर्क से मिली अहम जानकारियां वजह मानी जा रही हैं। आयकर विभाग ने बीते दो वर्षों में हवाला नेटवर्क पर कई दबिश दी थीं, जिनमें डायरियों के जरिए बड़े लेन-देन सामने आए थे।

इसी कड़ी में बीआरजी ग्रुप का नाम सामने आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई की आंच ठेके देने वाले सरकारी विभागों के कुछ अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
बीआरजी ग्रुप पर यह पहली आयकर कार्रवाई नहीं है। वर्ष 2014 में आयकर विभाग ने इंदौर के बड़े ठेकेदारों पर एक साथ छापे मारे थे। उस दौरान बीआरजी ग्रुप, पाथ ग्रुप सहित अन्य कंपनियों ने 135 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित आय स्वीकार की थी, जिसमें एक बड़ी राशि बीआरजी ग्रुप द्वारा सरेंडर की गई थी।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 15 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 16 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 16 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 16 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 16 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 17 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 17 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 17 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 17 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 17 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 17 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 17 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 17 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 17 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 17 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 17 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!