लव जिहाद फंडिंग का मामला: पूर्व कांग्रेस पार्षद को हाईकोर्ट से मिली जमानत; 26 आपराधिक मामलों में भी दर्ज है नाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोपी और 26 आपराधिक मामलों में नामजद पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को इंदौर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जिला न्यायालय से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अनवर डकैत ने हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसे बुधवार 4 फरवरी को मंजूरी दे दी गई।
औपचारिक आदेश जारी होना बाकी
हालांकि, जमानत से संबंधित औपचारिक आदेश अभी जारी होना बाकी है। हाईकोर्ट में यह मामला जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुआ था। सुनवाई के बाद अदालत ने डकैत की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
फंडिंग का आरोप
यह मामला जून 2025 का है, जब बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक युवती ने साहिल शेख और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया था कि साहिल ने प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। शिकायत में बुर्का पहनने के लिए मजबूर करने के भी आरोप लगाए गए थे।
कादरी को बनाया गया था मुख्य आरोपी
बाद में पुलिस जांच के दौरान साहिल शेख ने बयान दिया कि इस तरह की गतिविधियों के लिए अनवर डकैत के माध्यम से दो लाख रुपये की फंडिंग की जाती थी। इसी बयान के आधार पर कादरी को मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी से पहले फरारी, फिर सरेंडर
मामला दर्ज होने के बाद अनवर कादरी लंबे समय तक फरार रहा। बाद में उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में था। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उसके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।
26 आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम
अनवर कादरी उर्फ डकैत का आपराधिक रिकॉर्ड भी चर्चा में रहा है। उसके खिलाफ डकैती सहित कुल 26 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इन्हीं मामलों के चलते उसे स्थानीय स्तर पर “अनवर डकैत” के नाम से भी जाना जाता रहा है।
पार्षदी जा चुकी है पहले ही
इस केस के सामने आने के बाद इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभागायुक्त को पत्र लिखकर कादरी की पार्षदी समाप्त करने की मांग की थी। इसके बाद नगर निगम परिषद में प्रस्ताव पारित कर उसकी पार्षदी खत्म कर दी गई।
संभागायुक्त डॉ. सुदाम पी. खाड़े ने भी उसे पार्षद पद से हटाते हुए भविष्य के चुनावों के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!