खबर
Top News

बजरंग नगर के पशुपतिनाथ मंदिर में सात दिनी रामकथा के समापन पर भागवताचार्य संजय कृष्ण त्रिवेदी ने कहा: रामकथा का श्रवण करने से पापों का होता है नाश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जनवरी 2026, 6:28 pm
शेयर करें:
बजरंग नगर के पशुपतिनाथ मंदिर में सात दिनी रामकथा के समापन पर भागवताचार्य संजय कृष्ण त्रिवेदी ने कहा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रामकथा पुण्य फलदायी कथा है। इसका श्रवण करने मात्र से मनुष्य के पापों का नाश होता है। भगवान राम ने मर्यादा का पालन करते हुए 14 वर्ष के वनवास को पूर्ण किया। इसके बाद अयोध्या लौटने पर उनके स्वागत में दीप जलाए गए खुशिया मनाई गईं, तभी रामराज्य का शुभारंभ हुआ। प्रभु राम के साथ हनुमानजी की भक्ति, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न भातृ प्रेम दुनिया के लिए आदर्श बन गया।

यह बात कांटाफोड़ शिव मंदिर के भागवताचार्य संजय कृष्ण त्रिवेदी ने बजरंग नगर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में सात दिवसीय रामकथा के समापन अवसर पर कही। भागवताचार्य ने कहा कि रामकथा बहुत ही पवित्र होती है।

इसका श्रवण करने वाला भी पापों से मुक्त होकर भगवान की कृपा का पात्र बन जाता है। भगवान राम की भक्ति करने वाले को हनुमानजी की कृपा भी मिलती है।

ऐसी रामकथा का श्रवण सभी पापो का नाश करता है। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक, आदर्श रामराज्य की महिमा और कलियुग में भक्ति के महत्व का वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, सत्य, मर्यादा और जनकल्याणकारी शासन व्यवस्था का भी वर्णन किया।

कथा स्थल पर जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भागवताचार्य त्रिवेदी ने रामकथा में राम के राजतिलक का प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि रामायण के उत्तरकांड का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह प्रसंग वनवास के बाद लंका विजय को संपन्न कर भगवान राम के अयोध्या लौटने और राजा बनने की घटना को दर्शाता है।

उनके राज्याभिषेक से न केवल अयोध्या में, बल्कि तीनों लोकों में सुख-शांति का प्रसार हुआ, सभी प्रकार के शोक दूर हुए और राम राज की स्थापना हुई। यह एक ऐसे आदर्श राज्य का प्रतीक है जहाँ कोई वैर-विरोध नहीं होता और प्रजा सुख-समृद्धि से रहती है।

विजयवर्गीय ने किया पूजन- आयोजन समिति के राजेश गावडे व प्रफुल्ल गावड़े ने बताया कि बजरंगनगर के पशुपतिनाथ मंदिर में सात दिवसीय रामकथा के समापन अवसर पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय पहुंचे।

विजयवर्गीय ने व्यासपीठ का पूजन कर भागवताचार्य संजय कृष्ण त्रिवेदी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बजरंग नगर पशुपतिनाथ मंदिर आयोजन समिति के राजेश गावड़े और प्रफुल्ल गावड़े ने बताया कि कथा स्थल पर कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

पूरा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। रामकथा के समापन पर श्रद्धालुओ ने आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया गया।

टैग:

संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

9 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

20 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

25 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

27 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

33 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

33 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

36 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

44 minutes ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 1 hour ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 1 hour ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!