खबर
Top News

फरियादियों की एक-एक पीड़ा सुनी: अधिकारियों को फटकारा; जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह सख्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जनवरी 2026, 1:29 pm
शेयर करें:
फरियादियों की एक-एक पीड़ा सुनी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस थानों पर दर्ज अपराधों में सुनवाई न होने और पीड़ितों को चक्कर लगवाने वाले पुलिसकार्मियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सख्त रूप अपनाया है। जनता की समस्याओं को टालने वाली कार्यप्रणाली पर अब कोई ढिलाई नहीं चलेगी।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कल आयोजित जनसुनवाई में स्वयं प्रत्येक आवेदक की पीड़ा सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर मौके पर ही निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कल 70 शिकायतकर्ता शिकायत लेकर पहुंचे। जिसमें पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े, पैसों के लेन-देन, फाइनेंशियल फ्रॉड, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट एवं जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी, महिला अपराध तथा अन्य पुलिस संबंधी अपराध शामिल थे। इस दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हर फरियादी की बात को गंभीरता से लेते हुए व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए।

लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी: उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही या टालमटोल किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों द्वारा बताए गए आपसी और पारिवारिक विवादों तथा आर्थिक लेन-देन से जुड़े मामलों में पुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से समाधान के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विवादों का शांतिपूर्ण और त्वरित निपटारा हो सके। जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर का सख्त और संवेदनशील रवैया देखकर फरियादियों ने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताया।

सीधे कमिश्नर के दरबार में पहुंचे फरियादी
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जनसुनवाई में आए दर्जनों पीड़ितों ने थाना स्तर पर लापरवाही और अनसुनी का आरोप लगाया। फरियादियों ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को बताया कि मारपीट, वसूली, जमीन विवाद, पारिवारिक झगड़े और गंभीर शिकायतों को लेकर थानों के चक्कर काटने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जनसुनवाई में कई पीड़ितों ने एक स्वर में कहा कि अगर थाना स्तर पर सुनवाई होती तो उन्हें कमिश्नर कार्यालय का दरवाजा नहीं खटखटाना पड़ता।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने तुरंत सख्त रुख अपनाया और संबंधित जोन के एसीपी और थाना प्रभारियों को तत्काल एक्शन लेने, शिकायतों पर देरी किए बिना प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए, साथ ही चेताया कि शिकायतों को दबाने या लंबित रखने वालों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। लापरवाही करने वाले पुलिस वालों पर एक्शन होगा।

संबंधित समाचार

पूर्व पार्षद के भतीजे से लाखों की ठगी
Top News

पूर्व पार्षद के भतीजे से लाखों की ठगी:पेट्रोल पंप में साझेदारी का झांसा देकर दंपति ने लिए रुपए; एफआईआर दर्ज

4 minutes ago
सावन माह के चौथे सोमवार पर आज महाप्रसादी का वितरण
Top News

सावन माह के चौथे सोमवार पर आज महाप्रसादी का वितरण

7 minutes ago
श्रावण मास की चतुर्थ सवारी में निकले बाबा महाकाल
Top News

श्रावण मास की चतुर्थ सवारी में निकले बाबा महाकाल:सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब; सवारी के स्वागत में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

9 minutes ago
त्योहार पर भड़काऊ पोस्ट और डीजे प्रतिबंधित
Top News

त्योहार पर भड़काऊ पोस्ट और डीजे प्रतिबंधित:खजराना थाने में शांति समिति की बैठक

14 minutes ago
दुबई में सनपाल का रिमोट... जबलपुर में गुरुमुख का रोल
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट... जबलपुर में गुरुमुख का रोल:एलओसी के बाद भी चली जमीन की फाइल; अब हो रहा काले साम्राज्य का खुलासा

17 minutes ago
जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद
Top News

जयपुर सुपर फास्ट ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद:जीआरपी का दावा-शिकायत नहीं

34 minutes ago
जेन अल्फा का प्रदर्शन
Top News

जेन अल्फा का प्रदर्शन:62 किमी पैदल कलेक्टर से मिलने निकले छात्र; बोले- गूगल पर दुनिया देखते हैं, अपना हक जानते हैं

35 minutes ago
डिजिटल अरेस्ट
Top News

डिजिटल अरेस्ट:17 राज्यों के 33 जिलों से 12 आरोपी गिरफ्तार; ठगी के 55 लाख रुपए बरामद

36 minutes ago
चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने वाला गुंडा जाबिर उर्फ कल्लू गिरफ्तार
Top News

चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने वाला गुंडा जाबिर उर्फ कल्लू गिरफ्तार:टीआई ने ऐसा लताड़ा कि हाथ जोड़ने लगा

about 1 hour ago
नोटरी वाली 50 हजार संपत्तियों के खाते खोलने की तैयारी
Top News

नोटरी वाली 50 हजार संपत्तियों के खाते खोलने की तैयारी:नगर निगम को 50 करोड़ अतिरिक्त राजस्व की उम्मीद; दो साल से नए खाते खोलने पर लगी थी रोक

about 1 hour ago
जंतर-मंतर आंदोलन के बाद MP में भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार
Top News

जंतर-मंतर आंदोलन के बाद MP में भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार:2 महीने में हुई 35 फीसदी बढ़ोतरी

about 1 hour ago
इस रोड पर जाम से राहत की तैयारी
Top News

इस रोड पर जाम से राहत की तैयारी:इस घाट में ट्रैफिक बढ़ा तो वैकल्पिक रूट से भेजे जाएंगे वाहन; श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बनाया डायवर्जन प्लान

about 1 hour ago
कालभैरव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

कालभैरव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब:साढ़े 3 किलोमीटर लंबी कतार; दर्शन के लिए 3.5 घंटे इंतजार, प्रशासन ने संभाली व्यवस्था

about 1 hour ago
35 साल पुराने  नरसंहार की फिर खुलेगी जांच
Top News

35 साल पुराने नरसंहार की फिर खुलेगी जांच:9 महिलाओं और 4 बच्चों समेत 23 लोगों को मारा था; पुराने मामलों में आतंकियों और मददगारों की भूमिका खंगाल रही एजेंसी

about 2 hours ago
एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी
Top News

एअर इंडिया की फ्लाइट से टकराया पक्षी:164 यात्री थे सवार; 7 दिन में बर्ड हिट की यह दूसरी घटना

about 2 hours ago
30 से ज्यादा ट्रक से तस्करी का खुलासा मंत्री के रिश्तेदारों से जुड़े तार की भी जांच
Top News

30 से ज्यादा ट्रक से तस्करी का खुलासा मंत्री के रिश्तेदारों से जुड़े तार की भी जांच:पुलिस के हत्थे चढ़ा गुजरात शराब तस्करी नेटवर्क

about 2 hours ago
लव जिहादी दो हिंदू युवतियों को करवा रहे थे एमडी ड्रग्स और केमिकल का नशा
Top News

लव जिहादी दो हिंदू युवतियों को करवा रहे थे एमडी ड्रग्स और केमिकल का नशा:एक पकड़ाया, मोबाइल में मिली आपत्तिजनक सामग्री

about 2 hours ago
भारत में लॉन्च हुई नई Bajaj Pulsar
Top News

भारत में लॉन्च हुई नई Bajaj Pulsar:बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

about 2 hours ago
शो कराने वाली टीम गुजरात-इंदौर हाईवे पर हो गई हादसे का शिकार
Top News

शो कराने वाली टीम गुजरात-इंदौर हाईवे पर हो गई हादसे का शिकार:आ रही है पालकी बाबा महाकाल की में नहीं होगा ड्रोन शो

about 2 hours ago
गड्ढों में वीआईपी रोड
Top News

गड्ढों में वीआईपी रोड:पाइपलाइन बिछाने के बाद मिट्टी-गिट्टी डालकर छोड़ी सड़क; वाहन चालक परेशान, निगम बोला-बारिश में मिट्टी बैठने के बाद करेंगे पक्का सुधार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!