बाबा की कंपनी को पत्र: यहां अब तक कितना निवेश किया; मांगी पूरी जानकारी, करीब 10 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ प्लांट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को पीथमपुर की जमीन को लेकर मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) ने पत्र जारी किया है।
कंपनी ने पीथमपुर में आवंटित करीब 40 एकड़ जमीन को अपने ही ग्रुप की दूसरी कंपनी पतंजलि फूड लिमिटेड के नाम ट्रांसफर करने का आवेदन दिया था। इसी आवेदन पर MPIDC ने कंपनी से अब तक किए गए निवेश का पूरा ब्योरा मांगा है।
दरअसल, वर्ष 2016 में इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पतंजलि समूह ने पीथमपुर में करीब 500 करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की थी।
इसके बाद पीथमपुर के सेक्टर-3 बगदून में कंपनी को करीब 40 एकड़ जमीन रियायती दर पर आवंटित की गई।
करीब 10 करोड़ रुपए में 99 साल की लीज पर मिली इस जमीन पर अब तक प्रस्तावित प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका है।
40 एकड़ जमीन करीब 10 करोड़ में मिली थी
MPIDC इंदौर ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को पीथमपुर में प्लॉट नंबर 804, 805, 806 और 807 आवंटित किए थे। इनकी कुल जमीन करीब 1.68 लाख वर्गमीटर यानी लगभग 40 एकड़ है।
यह जमीन करीब 10 करोड़ रुपए में 99 साल की लीज पर दी गई थी। इसके लिए कंपनी को हर साल लगभग 12.50 लाख रुपए लीज रेंट देना तय किया गया था।
इसके बदले कंपनी ने यहां 500 करोड़ रुपए का निवेश कर औद्योगिक इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था।
करीब 10 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ प्लांट
आवंटन के बाद लंबे समय तक जमीन पर प्रस्तावित औद्योगिक गतिविधि शुरू नहीं होने के कारण सरकार की ओर से जमीन वापस लेने की प्रक्रिया पर भी विचार किया गया। जमीन वापसी का प्रस्ताव दो बार भेजा गया, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका।
इसके बाद कंपनी ने जमीन को अपने ही समूह की दूसरी कंपनी पतंजलि फूड लिमिटेड के नाम ट्रांसफर करने का प्रस्ताव रखा।
पतंजलि फूड लिमिटेड वही कंपनी है, जिसने रुचि सोया इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण किया था। अब कंपनी ने पीथमपुर की जमीन पर नए सिरे से निवेश करने की योजना बताई है।
पतंजलि फूड ने 450 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया
पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने MPIDC भोपाल को आवेदन देकर पीथमपुर की जमीन पतंजलि फूड लिमिटेड के नाम ट्रांसफर करने की मांग की। इसके बाद MPIDC के एमडी चंद्रमौली शुक्ला की ओर से 14 जुलाई को पत्र जारी किया गया।
पतंजलि फूड लिमिटेड पीथमपुर में करीब 450 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी यहां बिस्किट और सोयाबीन प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की योजना बना रही है। इससे करीब 1600 लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया है।
हालांकि, जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले MPIDC ने पुराने आवंटन की शर्तों को पूरा करने पर जोर दिया है।
नियम 19(बी) के तहत मांगी गई जानकारी
MPIDC ने जमीन ट्रांसफर के मामले में मध्यप्रदेश औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2019 की धारा 19(बी) के प्रावधानों का पालन करने को कहा है।
इसके तहत सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि जिस कंपनी को जमीन मूल रूप से आवंटित की गई थी, उसने अपनी स्वीकृत योजना के मुताबिक कितना निवेश किया है।
पतंजलि आयुर्वेद ने पहले 500 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार नियमों के तहत निर्धारित स्थायी पूंजी निवेश की शर्त पूरी होना जरूरी है।
इसी वजह से MPIDC ने कंपनी से पीथमपुर की जमीन पर अब तक किए स्थायी निवेश की जानकारी मांगी है।
पहले निवेश का हिसाब, फिर जमीन ट्रांसफर
MPIDC इंदौर की ओर से जारी पत्र में पतंजलि आयुर्वेद से पूछा गया है कि आवंटित जमीन पर अब तक कितना स्थायी निवेश किया गया है। कंपनी से जानकारी मिलने के बाद विभाग उसके दस्तावेजों और निवेश की स्थिति की जांच करेगा।
यदि कंपनी निर्धारित शर्तों को पूरा करती पाई जाती है, तभी नियम 19(बी) के तहत जमीन को पतंजलि फूड लिमिटेड के नाम ट्रांसफर करने की अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
जमीन ट्रांसफर की स्थिति में लीज राशि और विकास शुल्क सहित अन्य देय राशि भी कंपनी को जमा करनी होगी।
मौजूदा गणना के आधार पर यह राशि करीब 5.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा रजिस्ट्री और अन्य लागू शुल्क अलग से हो सकते हैं।
कंपनी के जवाब का इंतजार
MPIDC के अधिकारियों ने पत्र जारी किए जाने की पुष्टि की है। हालांकि, फिलहाल कंपनी की ओर से मांगी गई जानकारी का जवाब नहीं दिया गया है।
इस पूरे मामले में अब सबसे अहम सवाल यही है कि पीथमपुर की 40 एकड़ जमीन पर पतंजलि आयुर्वेद ने पिछले करीब 10 वर्षों में वास्तव में कितना निवेश किया है।
कंपनी के जवाब और MPIDC की जांच के बाद ही जमीन को पतंजलि फूड लिमिटेड के नाम ट्रांसफर करने पर आगे फैसला होगा।
मांगलिया प्लांट को पीथमपुर शिफ्ट करने की भी तैयारी
इसी बीच पतंजलि फूड लिमिटेड की एक अन्य योजना भी सामने आई है। मांगलिया में रुचि सोया की बड़ी यूनिट है, जिसका संचालन अब पतंजलि फूड लिमिटेड करती है। इस यूनिट को पीथमपुर शिफ्ट करने की योजना पर भी काम चल रहा है।
कंपनी की ओर से निवेश और जमीन संबंधी जानकारी मिलने के बाद MPIDC आगे की जांच और प्रक्रिया पूरी करेगा।
इसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि करीब एक दशक से खाली पड़ी पीथमपुर की जमीन पर प्रस्तावित औद्योगिक गतिविधि वास्तव में कब शुरू होती है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!