जेल प्रहरी से ठगी: गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर लगाया 20 लाख का चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ वर्दी की आड़ में 'ठगी का सिंडिकेट' चलाया जा रहा था। सेना से सेवानिवृत्त होकर जेल प्रहरी बने एक जवान को उसके ही साथियों ने राजनीति और ऊंचे संपर्कों का झांसा देकर लाखों की चपत लगा दी।
दरअसल, जबलपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो जेल प्रहरियों सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर आरोप है कि इन्होंने अपने ही एक साथी जेल प्रहरी धीरेन्द्र द्विवेदी को पत्नी के नाम पर गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख रुपए ठग लिए।
आरोपियों ने फर्जीवाड़ा छिपाने के लिए जाली लाइसेंस और सर्टिफिकेट तक बनाकर दे दिए थे। पीड़ित धीरेन्द्र द्विवेदी (वर्तमान पदस्थापना- सागर जेल) वर्ष 2022 में जबलपुर जेल में पदस्थ थे। इसी दौरान उनकी पहचान जेल प्रहरी जितेन्द्र धाकड़ से हुई।
विश्वास का जाल
जितेन्द्र ने धीरेन्द्र को बताया कि उसके राजनीतिक संपर्क बहुत मजबूत हैं। उसने उदाहरण दिया कि सतना में पदस्थ जेल प्रहरी अनिल शर्मा (पूर्व फौजी) को भी उसने पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाया है।
बड़ी डील का झांसा
अनिल शर्मा ने धीरेन्द्र की बात योगेश मिश्रा नामक व्यक्ति से कराई। योगेश ने खुद को विशेषज्ञ बताते हुए उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी और एजेंसी दिलाने का दावा किया और इसके बदले 25 से 30 लाख रुपए का खर्च बताया।
किस्तों में वसूली और फर्जी दस्तावेज
धीरेन्द्र ने अपनी पत्नी निशा के नाम पर एजेंसी लेने के लिए हामी भर दी। इसके बाद वसूली का दौर शुरू हुआ।
नकद और बैंक ट्रांसफर
जितेन्द्र धाकड़ ने पहले 1.95 लाख रुपये लिए। इसके बाद योगेश मिश्रा ने करीब 18 से 19 लाख रुपये अपनी मां मूर्ति मिश्रा के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए।
फर्जी लाइसेंस
जब समय बीतने लगा और धीरेन्द्र ने दबाव बनाया, तो आरोपियों ने उन्हें चुप कराने के लिए एक 'गैस एजेंसी लाइसेंस' और 'प्रमाणपत्र' थमा दिया। जब धीरेन्द्र ने इन दस्तावेजों की सत्यता की जांच कराई, तो पता चला कि वे पूरी तरह फर्जी और जाली थे।
न्यायालय की शरण और पुलिस कार्रवाई
जब आरोपियों ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया, तो पीड़ित ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। कोर्ट के सख्त रुख के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने चारों आरोपियों जितेन्द्र धाकड़ (जेल प्रहरी), अनिल शर्मा (जेल प्रहरी, सतना), योगेश मिश्रा और मूर्ति मिश्रा पर धोखाधड़ी (420), फर्जी दस्तावेज बनाना (467, 468), आपराधिक षड़यंत्र (120B) और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!