एम्स की वादाखिलाफी से मासूम अनिका का अटक गया इलाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन साल की मासूम अनिका शर्मा का इलाज एम्स दिल्ली की वादाखिलाफी के कारण अटक गया है। एम्स ने 50 लाख की मदद का वादा किया था, लेकिन अब मुकर रहा है। इंदौर के भी कुछ लोगों ने वादे तो किए, पर पूरे नहीं किए। इलाज के लिए 9 करोड़ रुपए एकत्र हो चुके हैं और अब करीब एक करोड़ रुपए और चाहिए।
अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 नामक अतिदुर्लभ बीमारी से जूझ रही है। देश में इस बीमारी से ग्रस्त 18 बच्चे ही हैं। अनिका का इलाज एकमात्र अमेरिकी इंजेक्शन ही है, जिसकी कीमत पहले 9 करोड़ रुपए थी, लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपए का अवमूल्यन होने से इसकी कीमत बढ़कर करीब 9.50 करोड़ की हो गई है।
पिता प्रवीण शर्मा ने बताया कि अनिका के इलाज में हर वर्ग, समाज और शहर ने मदद की है।
अब तक जमा राशि 9 करोड़ हो गई है। अब एक करोड़ और चाहिए। 50 लाख रुपए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स में जमा कराए हैं, लेकिन अब एम्स वाले इस राशि को जोड़ने से इनकार कर रहे हैं।
फिर भी हम कोशिश कर रहे हैं कि उसे एम्स में भर्ती करा दिया जाए, क्योंकि उसकी तमाम जांचें होंगी और फिर एम्स ही अमेरिका से इंजेक्शन बुलाएगा। इसके बाद अनिका को लगेगा और कुछ दिन वो भर्ती रहेगी। इस पूरी प्रक्रिया में डेढ़-दो माह लगेंगे। प्रवीण शर्मा इंदौर के साथ हर हमदर्द व्यक्ति को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने मासूम अनिका की मदद की।
वजन भी बन रहा चुनौती... अनिका को इंजेक्शन उसके 13 किलो वजन होने के पूर्व ही दिया जा सकता है। वो 11.5 किलो की हो चुकी है। उसका वजन कंट्रोल रहे, इसलिए उसकी डाइट में बदलाव किया गया था। उसे चाकलेट-बिस्किट आदि नहीं दिए जाते। काफी वक्त तक वो लिक्विड डाइट पर रही।
अनिका का मामला कोर्ट में
पिता ने बताया कि अनिका के इलाज की लड़ाई हाई कोर्ट तक पहुंच गई है। एडवोकेट चंचल गुप्ता और लखन शर्मा की ओर से दायर याचिका पर गत मंगलवार को सुनवाई में कोर्ट ने सरकार से 50 लाख की सहायता से आगे भी आर्थिक मदद की संभावनाएं तलाशने की अपेक्षा की है।
कोर्ट में अनिका से संबंधित दस्तावेज देना है। जिसमें ये बताना है कि उनके हाथों में कितनी राशि आएगी। अनिका के लिए जमा राशि बैंक खाते सहित अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर है।
संबंधित समाचार

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!