खबर
Top News

इंदौर के मैकेनिकल इंजीनियर ने विकसित की विश्व की अनूठी जल शोधन तकनीक: भागीरथपुरा जैसी घटनाओं से निपटने में है सक्षम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 फ़रवरी 2026, 5:02 pm
शेयर करें:
इंदौर के मैकेनिकल इंजीनियर ने विकसित की विश्व की अनूठी जल शोधन तकनीक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के क्रिस्टल फ्यूजन प्रायवेट लिमिटेड के संस्थापक मैकेनिकल इंजीनियर श्रेयांश अरजरिया द्वारा विकसित की गई जल शोधन तकनीक विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रही है। यह उन्नत तकनीक शून्य जल अपव्यय के सिद्धांत पर कार्य करती है एवं अत्यंत कम रखरखाव में उच्च गुणवत्ता का शुद्ध पेयजल प्रदान करने में सक्षम है।

पीएच-डी के शोधार्थी श्रेयांश ने बताया जल उपचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने में सक्षम यह विश्व की अपनी तरह की एकमात्र तकनीक है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ दिन पूर्व इंदौर के भागीरथपुरा में हुई जल त्रासदी जैसी घटनाओं से निपटने में भी यह पूर्णत सक्षम है।

दुर्घटनाग्रस्त अथवा अत्यधिक प्रदूषित जलस्रोतों को भी तेजी से सुरक्षित एवं उपयोगी बना सकती है। जहां अन्य परंपरागत जल शोधन प्रणाली विफल हो जाती है, वहीं क्रिस्टल फ्यूजन द्वारा विकसित यह तकनीक प्रभावी समाधान प्रस्तुत करती है।

जल की प्रत्येक बूंद का हो संरक्षण
संस्थापक श्रेयांश अरजरिया ने बताया यह तकनीक भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर इंदौर में ही विकसित एवं डिजाइन की गई है। सह संस्थापक आराधना अरजरिया के अनुसार जल की प्रत्येक बूंद का संरक्षण उनका लक्ष्य है।

विगत दिनों भागीरथपुरा में हुई जल त्रासदी ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि भारत के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है कि उसे शुद्ध पेयजल प्राप्त हो, इसके लिए इस घटना के बाद क्रिस्टल फ्यूजन संस्थापक द्वारा इंदौर के आईआईटी संस्थान के एसीई फाउंडेशन द्वारा भी इस संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त किया गया एवं उनके द्वारा इस तकनीक को शैक्षणिक स्तर पर परिमार्जित कर इस जल शोधन समाधान में वैज्ञानिक रूप से भी मजबूत व्यावहारिक सहायता प्राप्त की गई है।

स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार
संस्थापक श्रेयांश के अनुसार संविधान की मंशा अनुरूप स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का अधिकार है एवं यह तकनीक इस अधिकार को प्राप्त करने की दिशा में एक ठोस एवं बड़ा कदम है। हमारे शहरों में कुछ स्थानों पर गरीब एवं घनी बस्तियां हैं, जो शुद्ध पेयजल के लिए वाटर टैंकर पर निर्भर हैं।

इस दिशा में यह तकनीक मील का पत्थर साबित हो सकती है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे स्थानों पर आम आदमी की महंगी पैक्ड पानी की बोतल पर निर्भरता खत्म करने में सक्षम है।

शोध जारी: श्रेयांश के अनुसार इस तकनीक पर शोध जारी है, जिससे भविष्य में औद्योगिक स्तर पर फैक्ट्री, कॉल सेंटरों अथवा अत्यधिक जनसंख्या घनत्व वाले इलाकों में भी पेयजल समस्या का हल संभव है।

भविष्य की तकनीक को ध्यान में रखते हुए आमजन द्वारा दैनिक उपयोग होने वाले जल जैसे वाटर सॉफ्टनर एवं अन्य कार्यों के लिए भी इस तकनीक से उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

जलसंकट से निपटने में होगा सहायक: श्रेयांश के मुताबिक तकनीकी रूप से यह न सिर्फ जल समस्या का समाधान है, बल्कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत को स्थापित करने व सामाजिक समरसता प्राप्त करने में भी प्रेरणादायक मॉडल है।

यह तकनीक शहरी व ग्रामीण जलसंकट समाधान में सहायक है। आपदा प्रबंधन, औद्योगिक जल उपचार एवं ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम द्वारा प्रदत्त जल सुरक्षा का भी मजबूत विकल्प है। उनके संस्थान क्रिस्टल फ्यूजन द्वारा भारत में इस तकनीक का पेटेंट कराया गया है।

कम रखरखाव में मिलेगा उच्च गुणवत्ता का शुद्ध पेयजल
उन्होंने बताया मध्य प्रदेश स्टार्टअप भोपाल में पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा एमएसएमई के तहत आयोजित सेमिनार में भी इस तकनीक का प्रदर्शन किया गया था, जहां इसे काफी सराहा गया। यह नवाचार तकनीकी नीतिगत औद्योगिक मानकों पर भी खरा उतरता है।

संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता
Top News

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

about 7 hours ago
‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’
Top News

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 7 hours ago
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

about 7 hours ago
बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह
Top News

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

about 7 hours ago
निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

about 7 hours ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

about 8 hours ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

about 8 hours ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

about 8 hours ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 8 hours ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 9 hours ago
पुलिस में बड़ा फेरबदल
Indore

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

about 9 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 9 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 9 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 10 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 10 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 10 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 11 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 11 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!