अनुशासन को लेकर इंदौर प्रशासन सख्त, निर्धारित समय पर दफ्तर पहुंचना अनिवार्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुरूप अब इंदौर के शासकीय कार्यालयों में कार्य संस्कृति और अनुशासन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्देश जारी किए हैं सभी शासकीय सेवकों को निर्धारित समय पर कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य है।
इससे आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में हड़कंप की स्थिति देखी गई, जब संयुक्त कलेक्टर कल्याणी पांडे ने विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कलेक्टर के निर्देश अनुसार अब सभी शासकीय सेवकों के लिए सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचना और शाम 6 बजे तक सेवाएं देना अनिवार्य कर दिया गया है।
इसी कड़ी में की गई औचक कार्रवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग, जिला कोषालय, खनिज कार्यालय, भू-अभिलेख और सामाजिक न्याय विभाग सहित कई महत्वपूर्ण दफ्तरों का जायजा लिया।
इस दौरान समय पर उपस्थित न होने वाले कर्मचारियों के विभागों से उपस्थिति रजिस्टर जब्त कर लिए गए। साथ ही देरी से आने वाले कर्मचारियों को भविष्य के लिए कड़ी हिदायत दी गई।
कलेक्टर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी शासकीय सेवकों के लिए समय की पाबंदी अनिवार्य है। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगामी दिनों में कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन का मानना है कि कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति से कार्यालयीन कार्यों में गति आएगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!